Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2023

अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन ने बच्चों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ।

  अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन ने बच्चों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ। -लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती को मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में   -रन फॉर यूनिटी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित। BHARAT AAJTAK NEWS बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।  नूंह जिला प्रशासन की ओर से देश के प्रथम गृह मंत्री एवं देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया तथा युवाओं को राष्टï्रीय एकता व देश निर्माण में सक्रीय भागीदारी करने की शपथ दिलाई गई। लघु सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।        अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन ने इस अवसर पर कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने छोटे-छोटे टुकड़ों में स्थित रियासतों को इक्टïठा कर देश को एकता के सूत्र में पिराने का महत्वपूर्ण कार्य किया। ऐसे महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल को सदियों तक उनके कार...

हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में फरार घोषित आरोपी पांच साल बाद काबू।

 हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में फरार घोषित आरोपी पांच साल बाद काबू। ओएलएक्स पर ट्रैक्टर बेचने का झांसा देकर कोटला जंगल में बुलाई थी पार्टी,लूटपाट कर  छीने थे 6 मोबाइल व दो लाख 40 हजार रुपए। BHARAT AAJTAK NEWS बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह अपराध जांच शाखा टीम ने एक ऐसे फरार घोषित आरोपी को दबोचा है। जिसने पांच पहले ओएलएक्स पर ट्रैक्टर बेचने का विज्ञापन देते हुए पंजाब के रहने वाले लोगों को नूंह बुलाकर अपने साथियों की मदद से अवैध हथियारों के बल पर लाखों रुपए की लूटपाट की थी । आरोपी को पांच साल बाद नूंह सीआईए ने झंडा पार्क से दबोचा है। जिसकी पहचान मौसम खान पुत्र जैकम निवासी टहिया पट्टी नई थाना बिछोर जिला नूंह के रूप में हुई है,जिस पर मुख्य रूप से ओएलएक्स पर विज्ञापन के बहाने बाहरी लोगों को मेवात में बुलाकर अपनी गेंग के साथ हथियार के बल पर लूटपाट करने के आरोप थे।मौसम खान थाना रोज का मेव में दर्ज एक केस में भी कोर्ट के आदेश पर फरार घोषित था। नूंह पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक नूंह सीआईए टीम को बीते मंगलवार को सूचना मिली कि ओएलएक्स पर विज्ञापन का झांसा देक...

मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन ने यूनुस अलवी को बनाया नुहु जिलाध्यक्ष।

मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन ने यूनुस अलवी को बनाया नुहु जिलाध्यक्ष।           मीडिया वेल्बीनग एसोशिएशन(रजिस्टर्ड) के उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी व महासचिव सुरेंद्र मेहता द्वारा हाल ही नुहु जिला यूनिट के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यूनुस अलवी को मनोनीत किया गया।मेवात के त्रिलोक को राज्य यूनिट में सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। सोमवार को जिला मुख्यालय नूंह विश्रामगृह में मीडिया वेल बीग एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन आपसी सहमति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद यूनुस अलवी ने की। कार्यकारिणी सदस्यों ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मोहम्मद यूनुस अलवी, जिला उपाध्यक्ष अंतराम खटाना व मुकेश कुमार गोयल, महासचिव राजूद्दीन जंग, जिला कोषाध्यक्ष ताहिर हुसैन, जिला संगठन सचिव अभय सिंह सैनी, जिला सहसंगठन सचिव साबिर हुसैन कासमी व अनिल मोहनियां, जिला सचिव त्रिलोक चंद व नसीम खान, जिला प्रचार सचिव जुबेर अहमद को सौंपी। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार अख्तर अलवी, वरिष्ठ पत्रकार योगेश सैनी, वरिष्ठ पत्रकार गुरुदत्...

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के युवाओं को दी बिना खर्ची और पर्ची के नौकरी : कुंवर संजय सिंह

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के युवाओं को दी बिना खर्ची और पर्ची के नौकरी : कुंवर संजय सिंह - संजय सिंह ने नूंह विधानसभा क्षेत्र के पांच गांव नामत: अलावलपुर, बरोटा, बेरी, चंदेनी व चिलावाली में जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को किया संबोधित। - जिला नूंह को विकास कार्यों में नहीं रहने देंगे पीछे : विधायक  बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। सोहना तावड़ू हलके से विधायक कुंवर संजय सिंह ने कहा कि मेवात क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि आज सरकार गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। हरियाणा सरकार लाभकारी नीतियों की बदौलत प्रदेश के हर नागरिक तक विकास की योजनाएं पहुंच रही हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरी देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र के लोगों का मुख्य रोजगार ड्राइविंग है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां के लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए योग्यता में छूट दिलवाने के लिए भारत सरकार से आग्रह किया जिसकी बदौलत आज मेवात क्षेत्र का युवा अनपढ़ होने के बावजूद भी ड...

पिछले माह जिला ट्रैफिक पुलिस मांडीखेड़ा ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो के 8454 चालान:-एसएचओ अशोक सैनी

 पिछले माह जिला ट्रैफिक पुलिस मांडीखेड़ा ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो के 8454 चालान:-एसएचओ अशोक सैनी यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, यातायात नियमों का पालन करें जिले के लोग। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नुहू पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में जिला ट्रैफिक पुलिस मांडीखेड़ा  थाना प्रभारी उप-निरीक्षक अशोक कुमार सैनी की टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पिछले माह कुल 8454 चालान किए गए हैं। जिनमे मुख्यतः बिना हेलमेट के 3484 चालान, रॉन्ग साइड पार्किंग के 572 चालान, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 276 चालान, ओवरलोड वाहनों के 159 चालान माईनिंग के 13 चालान शामिल है। जिला ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के बाद मेवात जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों में भारी कमी देखने को मिल रही है। ट्रैफिक एसएचओ अशोक कुमार सैनी ने कहा कि जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिलेभर में विभिन्...

मेरी माटी-मेरा देश अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नूंह की रहेगी सक्रिय भागीदारी: उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा

 मेरी माटी-मेरा देश अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नूंह की रहेगी सक्रिय भागीदारी: उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा - रोहतक में बुधवार 25 अक्टूबर को होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 24 अक्टूबर-    उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी अभियान मेरी माटी-मेरा देश के तहत कल 25 अक्टूबर को रोहतक में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला नूंह से सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। उपायुक्त ने बताया कि अमृत कलश यात्रा का पहला चरण सफलता के साथ संपन्न हो चुका है। जिला में ग्राम स्तर से विकास खंड स्तर तक अमृत कलश यात्रा संपन्न हो चुकी हैं। अब दूसरे चरण के तहत 25 अक्टूबर को रोहतक में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला नूंह से अमृत कलश सम्मानपूर्वक रोहतक पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कल कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि रोहतक जाएंगे। सभी पंचायत प्रतिनिधि संबंधित खंड मुख्यालय पर एक जगह इकट्ठा होकर बस के माध्यम से रोहतक पहुचें...

जिला यातायात पुलिस द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अड़बर चौक नूहू में कराई गई सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता।

 जिला यातायात पुलिस द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अड़बर चौक नूहू में कराई गई सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता। यातायात थाना मांडीखेड़ा एसएचओ अशोक कुमार सैनी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत। स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों अन्य अपराध के प्रति किया जागरूक। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के आदेश अनुसार एसपी नूह श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में जिला यातायात प्रभारी मांडीखेड़ा अशोक कुमार सैनी द्वारा नुहू अड़बर चौक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इतना ही नहीं ट्रैफिक एसएचओ द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से अपील की गई जब तक उनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक ना हो कोई भी वाहन ना चलाऐ। सभी बच्चे अपने गुरुजनों का आदर करें अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें मन लगाकर पढ़ाई करें।एसएचओ अशोक कुमार सैनी द्वारा बच्चों को बताया गया एसपी साहब के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन द्वारा बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल कॉल...

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जिलावासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं।

 उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जिलावासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 24 अक्टूबर-   उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जिला वासियों को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पावन पर्व दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उपायुक्त ने कहा कि कि त्योहार हमारे जीवन में खुशियां लाते हैं तथा एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर कर रहने व मिलकर खुशी बांटने के अवसर प्रदान करते हैं। दशहरा पर्व हमें सिखाता है कि सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलकर बुराई को पराजित किया जा सकता है। अंत में जीत सत्य की ही होती है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और भाईचारा को बढ़ावा दें। उन्होंने जिला वासियों का आह्वान किया कि वे हर्षोल्लास के साथ प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाएं।

अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी सुधर जाऐ, अन्यथा होगी कानूनी कार्यवाही:-डीएसपी कप्तान सिंह

 अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी सुधर जाऐ, अन्यथा होगी कानूनी कार्यवाही:-डीएसपी कप्तान सिंह थाना अंतर्गत पेंडिंग पड़े मामलों का जल्द किया जाए निपटारा, पीड़ितों को दिलाया जाए त्वरित न्याय। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।  अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारी सावधान हो जाऐ, ऐसे पुलिस कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त विभागीय कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी कप्तान सिंह ने अब अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों से सख्ती से निपटने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि नूहू पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के साफ तरीके से दिशा निर्देश हैं की थाना अंतर्गत पेंडिंग पड़े मामलों का जल्द निपटारा किया जाऐ। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि थाना अंतर्गत एसएचओ अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ क्राईम मीटिंग कर अपराध एवं अपराधियों से निपटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। उसी के साथ-साथ थाना अंतर्गत काफी समय से पेंडिंग पड़े मामलों का जल्द निपटान के लिए आदेश किए हैं। डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि इलाके की ह...

ओवरलोडिंग व नंबर प्लेट छुपाने को लेकर फिरोजपुर झिरका एसएचओ के तीखे तेवर,कहा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही।

 ओवरलोडिंग व नंबर प्लेट छुपाने को लेकर फिरोजपुर झिरका एसएचओ के तीखे तेवर,कहा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही। डंपर चालक वाहन मालिक को पहचान छुपाना नंबर प्लेट पर ग्रीस काली स्याई पोतना कानूनन अपराध:- इंस्पेक्टर राधेश्याम बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के अंतर्गत कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। ओवरलोडिंग पर जहां जिले में खासी लगाम देखने को मिल रही है, ऐसे में देखने में आ रहा है कि कुछ डंपर मालिक वाहन चालक अपने वाहनों की पहचान छुपा नंबर प्लेट पर कालिख पोत ग्रीस वगैरा अन्य पदार्थ लगाकर पुलिस से बचने की नीयत से धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। ऐसे में अगर यह डंपर किसी वारदात को अंजाम देकर या कोई बड़ा सड़क हादसा कर भाग निकले तो पुलिस के लिए भी जी का जंजाल खड़ा कर सकते हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने ऐसे वाहन चालक जो अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग रहे हैं, या पुलिस से बचने के लिए अपने नंबर प्लेटों को छुपाकर या ग्रीस लगाकर काल...

मॉडल संस्कृति गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल पिनगवा में पुलिस द्वारा कराई गई पेंटिंग प्रतियोगिता।

 मॉडल संस्कृति गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल पिनगवा में पुलिस द्वारा कराई गई पेंटिंग प्रतियोगिता। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पिनगवां एसएचओ राजबीर सिंह गँड़ास। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह मेवात जिले के पिनगवां शहर स्थित मॉडल संस्कृति गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुलिस प्रशासन के सौजन्य से स्कूल की छात्राओं की पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें पुलिस प्रशासन की तरफ से मुख्य अतिथि के रूप में पिनगवां एसएचओ राजबीर सिंह गँड़ास वह अन्य पुलिस कर्मियों ने शिरकत की। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय वे तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को एसएचओ द्वारा नगद राशि इनाम तथा शील्ड मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया।पिनगवां एसएचओ राजबीर सिंह ने बतलाया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) श्री शत्रुजीत कपूर के आदेश अनुसार एसपी नूहू नरेंद्र सिंह बिजारणिया के दिशा-निर्देशन में स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। वही एसएचओ द्वारा अपने संबोधन में छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियम नशे के प्रत...

राजस्थान चुनाव को लेकर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा व भरतपुर के कलेक्टर की वीसी के माध्यम से हुई बैठक।

 राजस्थान चुनाव को लेकर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा व भरतपुर के कलेक्टर की वीसी के माध्यम से हुई बैठक। -सूचना के त्वरित आदान-प्रदान को प्रत्येक स्तर पर बनाए सोशल मीडिया ग्रुप : धीरेंद्र खड़गटा  - शराब वितरण, अवैध हथियारों की रोकथाम के संबंध में  बढ़ाया जाए आपसी तालमेल। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 23 अक्टूबर-   उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने राजस्थान चुनाव को लेकर जिला भरतपुर के कलेक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के माध्यम से बैठक की। लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल से बैठक में भाग लेते हुए उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने भरतपुर के कलेक्टर को आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुझाव दिया कि सूचना के त्वरित आदान-प्रदान को प्रत्येक स्तर पर सोशल मीडिया ग्रुप बनवाए जाएं, ताकि संदिग्ध तत्व जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, की सूची बनाने, एक्ससाईज व पुलिस अधिकारियों की निरंतर गश्त करने, असामाजिक तत्वों के आने-जाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनवाने, वाहन चेकिंग के लिए चेक पोस्ट बनवाने, अवैध शराब...

रामलीला व दशहरा मेले के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी ने जारी किए आदेश।

 जिलाधीश धीरेंद्र खड़गटा ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट। - रामलीला व दशहरा मेले के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए आदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 23 अक्टूबर -  जिलाधीश धीरेंद्र खड़गटा ने जिला में विभिन्न स्थानों पर 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली रामलीला व दशहरा पर्व के मद्देनजर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(।) और 23(II) के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं।  जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार नायब तहसीलदार फिरोजपुर झिरका तुलसीदास पुलिस स्टेशन फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। नायब तहसीलदार इंडरी रवि कुमार सदर नूंह क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। सिटी नूंह क्षेत्र में तहसीलदार नूंह तरुण प्रकाश ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। सिटी तावड़ू में तावड़ू के तहसीलदार प्रदीप देशवाल ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। पिनगवां क्षेत्र में पिनगवां के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। इसी प्रकार पुन्हाना में पुन्हाना के तहसीलदार गीता राम ड्यूटी मजिस्ट्...

नए बिजली कनेक्शन की केबल निगम उपलब्ध करवाएगा - अमित खत्री

नए बिजली कनेक्शन की केबल निगम उपलब्ध करवाएगा - अमित खत्री निगम ने सभी ऑपरेशन कार्यालय को केबल कर दी आवंटित। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 14 अक्तूबर । दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं को स्वयं सर्विस कनेक्शन केबल उपलब्ध करवाएगा। प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पास एक (सिंगल) फेस के नए कनेक्शन जारी करने के लिए पीवीसी केबल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। निगम ने सभी ऑपरेशन उपमंडल कार्यालय में उसका अग्रिम आवंटन कर दिया है।  उन्होंने बताया कि अब से, यदि आवंटन के बावजूद उपभोक्ताओं से पीवीसी केबल मांगने की कोई शिकायत सामने आती है, तो इसे बहुत गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में सभी संबंधितों को सख्त और सावधानीपूर्वक अनुपालन के लिए उचित निर्देश दिए गए हैं।  उन्होंने बताया कि बिजली निगम के स्टोर में पर्याप्त  केबल उपलब्ध है। नए कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए, सभी ऑपरेशन उपमंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सिंगल फेस के नए कनेक्शन जारी करने के लिए न...

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर लगाया गया विशेष कैंप

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर लगाया गया विशेष कैंप। -तावड़ू में आयोजित कैंपों का एसडीएम संजीव कुमार ने किया निरीक्षण  -सभी बीएलओ को दिए जरूरी दिशा-निर्देश  बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, तावड़ू, 14 अक्टूबर-     जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देशानुसार उप मंडल तावड़ू में मतदाताओं के नए वोट बनाने, मतदाता सूची में पहले से दर्ज मतदाताओं के नाम, पता संबंधी त्रुटियां दूर करने के लिए आज शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति में विशेष कैंप लगाया गया।  उपमंडल अधिकारी (ना.) तावड़ू संजीव कुमार ने आज आयोजित इन विशेष कैंपों का निरीक्षण किया तथा बीएलओ को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष से अधिक हो गई है, उन सभी युवाओं के नए मत बनवाने के लिए फार्म भरवाए जाएं। अगर किसी मतदाता के नाम, पता व जन्मतिथि संबंधी कोई त्रुटि है तो उसे भी दुरुस्त करने के लिए फॉर्म भरे जाएं। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से कोई भी पात्र व्यक्ति बचना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ...

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित- उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा

 राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित- उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा  -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार  -महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में करें आवेदन। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 14 अक्टूबर-      हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2023-24 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली इच्छुक महिलाएं लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 20 नवंबर तक आवेदन जमा करवा सकती हैं। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसी तरह बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र मिलेगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हज...

परिवार पहचान पत्र व प्रापर्टी टैक्स की करेक्शन के लिए कैंप आयोजित, -उपमंडल अधिकारी (ना.) तावड़ू संजीव कुमार ने किया निरीक्षण।

 परिवार पहचान पत्र व प्रापर्टी टैक्स की करेक्शन के लिए कैंप आयोजित  -उपमंडल अधिकारी (ना.) तावड़ू संजीव कुमार ने किया निरीक्षण। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, तावड़ू 14 अक्टूबर-    जिला नगर आयुक्त रेनू सोगन के आदेशानुसार नगरपालिका कार्यालय तावड़ू में आज शनिवार को परिवार पहचान पत्र व प्रोपर्टी टैक्स की करेक्शन के लिए कैंप का आयोजन किया गया।  उपमंडल अधिकारी (ना.) तावड़ू संजीव कुमार ने नगर पालिका तावड़ू में लगाये गये इस कैंप का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों को निर्देश कि जो व्यक्ति परिवार पहचान पत्र व प्रापर्टी टैक्स संबंधी करेक्शन करवाने कैंप में आ रहे हैं, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न आने दें और उनकी समस्या का एक बार में ही यथोचित समाधान कर दें, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने निर्देश दिये कि तावड़ू वासियों के प्रोपर्टी टैक्स व परिवार पहचान पत्र से संबंधित त्रुटियां दूर करने हेतु ही यह कैंप लगाया गया है। कर्मचारी इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।  उपमंडल अधिकारी (ना.) संजीव कुमार ने कैंप में निरीक्षण के...

एचएसजीपीसी का मतदाता बनने के लिए 16 अक्टूबर तक करें आवेदन- उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा

 एचएसजीपीसी का मतदाता बनने के लिए 16 अक्टूबर तक करें आवेदन- उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा   बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 13 अक्टूबर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) की ओर से मतदाता सूची में नामों का पंजीकरण करवाने के लिए तिथि बढ़ाकर 16 अक्टूबर निर्धारित की है। अब कोई भी नया मतदाता एचएसजीपीसी के मतदाता के रूप में 16 अक्टूबर तक अपना नाम पंजीकृत करवा सकता है। इसके लिए एचएसजीपीसी ने सभी गुरुद्वारों में हिंदी व गुरुमुखी भाषा में फार्म उपलब्ध हैं।  उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वार्डों का परिसीमन राज्य सरकार द्वारा किया जा चुका है। पूरे प्रदेश को 40 वार्डों में विभाजित किया गया है। मतदाताओं के पंजीकरण के बाद फाइनल मतदाता सूची तैयार की जाएगी।    उन्होंने बताया कि अगर किसी मतदाता ने अपनी पंजीकरण अभी तक नहीं करवाया है तो वह आगामी 16 अक्टूबर तक वोट बनवाने के लिए पंजीकरण करवा सकता है। आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी और शहरी क्षेत्र में नगरपालिका समिति/परिषद/निगम के सचिव के पास नि:शुल्क उपल...

पीपीपी का डाटा सत्यापन व त्रुटियां ठीक करने के लिए लगाए कैंप- रेनू सोगन

 पीपीपी का डाटा सत्यापन व त्रुटियां ठीक करने के लिए लगाए कैंप- रेनू सोगन   बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 13 अक्टूबर- अतिरिक्त उपायुक्त रेनू सोगन ने बताया कि परिवार पहचान-पत्र संबंधी सभी त्रुटियां दूर करने व पीपीपी धारकों की सूचना में जरूरी सुधार के लिए जिला के कई गांवों में आज शुक्रवार को विशेष कैंप लगाए गए तथा पीपीपी संबंधी त्रुटियां दुरुस्त की गई।  उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उपमंडल नूंह के गांव देवला नंगली, रानीका, आकेड़ा, बैंसी, गांगोली व उपमंडल फिरोजपुर झिरका में नगरपालिका के सभी वार्डों में कैंप लगाए गए। रेनु सोगन ने बताया कि परिवार पहचान-पत्र हरियाणा सरकार की  महत्वाकांक्षी योजना है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पीपीपी के माध्यम से ही मिलता है। उन्होंने बताया कि अगर किसी परिवार या सदस्य के परिवार पहचान-पत्र में कुछ त्रुटियां है तो वह इन कैंप में जाकर उसे ठीक करवा सकता है। उन्होंने बताया कि पीपीपी में दिव्यांगजनों की यूडीआईडी अपडेट की जाएगी। जिन व्यक्तियों की आयु 55 वर्ष या इससे अधिक है तो उनकी जन्मतिथि की वैरिफिकेशन की जाएगी। पीपीपी आ...

बाल महोत्सव नूँह के तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

 बाल महोत्सव नूँह के तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा। पटौदी संस्कृत विद्यापीठ के अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव ने दीप प्रज्वलित किया तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ । जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद ने दिया बाल महोत्सव के प्रतिभागियों का बढ़ाया मनोबल। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूँह , 13 अक्टूबर । आज जिला स्तरीय बाल महोत्सव 2023 के तीसरे दिन प्रातःकालीन सत्र का शुभारंभ जिला परिषद नूँह के अध्यक्ष  जान मोहम्मद ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा उभरकर सामने आती है और मैं इस तरह के कार्यक्रमों में हमेशा पूर्ण सहयोग करता रहूंगा|जिला परिषद अध्यक्ष  जान मोहम्मद को जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री एवं प्राध्यापक अशरफ मेवाती द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया|  महोत्सव के सायंकालीन सत्र में संस्कृत विद्यापीठ पटौदी के अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत भाषा में श्लोककोच्चारण किया तथा सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल नूँह...

फिरोजपुर झिरका नवनियुक्त डीएसपी कप्तान सिंह ने संभाला कार्यभार।

 फिरोजपुर झिरका नवनियुक्त डीएसपी कप्तान सिंह ने संभाला कार्यभार। इलाके में अपराध व अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर, पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से लगाया जाएगा अपराध पर अंकुश। बिलाल अहमद/ब्युरो चीफ़ नूह मेवात। नूह जिले के फिरोजपुर झिरका नवनियुक्त डीएसपी कप्तान सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही नवनियुक्त डीएसपी कप्तान सिंह एक्शन में नजर आए उन्होंने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले सभी थाना प्रभारी चौकी प्रभारीयों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं कि इलाके में अपने-अपने क्षेत्र में अपराध में अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाऐ। उन्होंने कहा कि इलाके में जुआ सट्टा नशाखोरी,अवैध शराब की बिक्री, गौकशी,ऑनलाइन ठगी इत्यादि अन्य वारदातों पर  बारीकी से नजर रखी जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि नुहू पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में जल्द नशे के प्रति भी एक विशेष अभियान चला कर पुलिस प्रशासन द्वारा गांव में नशा कर रहे बच्चों को नशा मुक्ति केंद्र में भिजवाने का कार्य किया जाऐगा। डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता है कि हर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर त्वरि...

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व ओवरलोड रोकने के लिए ट्रैफिक एसएचओ अशोक सैनी को डीजीपी ने किया सम्मानित।

 ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व ओवरलोड रोकने के लिए ट्रैफिक एसएचओ अशोक सैनी को डीजीपी ने किया सम्मानित। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। हरियाणा प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर द्वारा एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में लगातार ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने एवं ओवरलोड को रोकने हेतु जिला यातायात थाना प्रभारी मांडीखेड़ा खेड़ा अशोक सैनी को हरियाणा पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत  कपूर द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। बता दे कि जब से जिला यातायात प्रभारी मांडीखेड़ा अशोक सैनी ने कार्यभार संभाला है तब से ओवरलोडिंग पर खासी कमी देखने को मिली है। उन्होंने एसपी नरेंद्र बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए दिन-रात नूह जिले में क्षमता से अधिक सामग्री भरकर चलने वाले ओवरलोड डंपरों को पकड़कर लाखों रुपए का राजस्व चालान के रूप में सरकार को वसूल कर दिया है। लगातार ट्रैफिक पुलिस के प्रयास से यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों में जागरूकता आई है। जिले के लोग अब काफी स्तर पर यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं। ट्रैफिक एसएचओ अशोक सैनी ने बत...

नूंह पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार,चोरी की चार बाइक बरामद ।

नूंह पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार,चोरी की चार बाइक बरामद । गुरुग्राम, दिल्ली, मथुरा और अलवर (राजस्थान) से बाइक चोरी करना कबूला। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह । जिले की पुन्हाना अपराध जांच शाखा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने दोनों आरोपियों से 4 चोरी की हुई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों की पहचान मुजककिल पुत्र आशु व मौसिम पुत्र खुर्शीद निवासी कोट जिला पलवल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी चोरी की बाइक को पुन्हाना बेचने के लिए आए थे।  पुन्हाना अपराध जांच शाखा प्रभारी संदीप मोर ने बताया कि पुन्हाना सीआईए की एक टीम अपराध की रोकथाम के लिए बस स्टैंड के समीप मौजूद थी। उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुजककिल और मौसिम दोनों बाइक चोरी का धंधा करते हैं। जो चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को बेचने के लिए पुन्हाना के बिसरू मोड़ पर आए हुए हैं। जिस सूचना के आधार पर पुलिस ने बताएं गए स्थान पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित काबू किया । आरोपियों से मोटरसाइक...