Skip to main content

बाल महोत्सव नूँह के तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

 बाल महोत्सव नूँह के तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।



पटौदी संस्कृत विद्यापीठ के अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव ने दीप प्रज्वलित किया तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ।



जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद ने दिया बाल महोत्सव के प्रतिभागियों का बढ़ाया मनोबल।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूँह , 13 अक्टूबर । आज जिला स्तरीय बाल महोत्सव 2023 के तीसरे दिन प्रातःकालीन सत्र का शुभारंभ जिला परिषद नूँह के अध्यक्ष  जान मोहम्मद ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा उभरकर सामने आती है और मैं इस तरह के कार्यक्रमों में हमेशा पूर्ण सहयोग करता रहूंगा|जिला परिषद अध्यक्ष  जान मोहम्मद को जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री एवं प्राध्यापक अशरफ मेवाती द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया|

 महोत्सव के सायंकालीन सत्र में संस्कृत विद्यापीठ पटौदी के अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर उन्होंने संस्कृत भाषा में श्लोककोच्चारण किया तथा सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल नूँह की शिक्षिका द्वारा संस्कृत भाषा में किए गए श्लोककोच्चारण को सराहा आचार्य स्वामी धर्मदेव के सम्मान में डीसीडब्ल्यूओ कमलेश शास्त्री ने शाल भेंट की तथा  कार्यक्रम के अध्यक्ष सरदार जी एस मलिक ने स्वामी धर्मदेव के सम्मान में स्मृति चिन्ह् पेश किया| आज फन गेम, क्विज कंपटीशन,भाषण प्रतियोगिता एवं समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिनमें जिले के लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। इस अवसर पर नगर परिषद नूंह के अध्यक्ष संजय मनोचा, जिला एफ एल एन  कोऑर्डिनेटर  कुसुम मलिक, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल तावडू के प्रबंधक विनोद गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति,अभिभावक, निर्णायक मंडल के सदस्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा बाल कल्याण परिषद के सुपरवाइजर लोकेश, , लोकेन्द्र, प्रदीप, अंजना, प्रीति, ज्योति, आशा, हेमलता, दीपक ,एकता मुकेश, रिजवान, इकबाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...