Skip to main content

मॉडल संस्कृति गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल पिनगवा में पुलिस द्वारा कराई गई पेंटिंग प्रतियोगिता।

 मॉडल संस्कृति गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल पिनगवा में पुलिस द्वारा कराई गई पेंटिंग प्रतियोगिता।



बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पिनगवां एसएचओ राजबीर सिंह गँड़ास।



प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह मेवात जिले के पिनगवां शहर स्थित मॉडल संस्कृति गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुलिस प्रशासन के सौजन्य से स्कूल की छात्राओं की पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें पुलिस प्रशासन की तरफ से मुख्य अतिथि के रूप में पिनगवां एसएचओ राजबीर सिंह गँड़ास वह अन्य पुलिस कर्मियों ने शिरकत की। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय वे तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को एसएचओ द्वारा नगद राशि इनाम तथा शील्ड मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया।पिनगवां एसएचओ राजबीर सिंह ने बतलाया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) श्री शत्रुजीत कपूर के आदेश अनुसार एसपी नूहू नरेंद्र सिंह बिजारणिया के दिशा-निर्देशन में स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। वही एसएचओ द्वारा अपने संबोधन में छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियम नशे के प्रति जागरूक अन्य अपराध के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने आप को सुरक्षित महसूस करें पुलिस हर समय सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल कॉलेज के आसपास राइडरों द्वारा गश्त करती है। अगर किसी भी छात्रा के साथ कोई अनहोनी होती है या कोई असामाजिक तत्व परेशान करता है, उसके लिए तुरंत डायल 112 सूचना दी जा सकती है ऐसे सामाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटने का कार्य करेगी। वहीं उन्होंने स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। वही एसएचओ द्वारा प्रत्येक कक्षा का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई बच्चों से बातचीत की गई,और स्कूल के सभी अध्यापकों का बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए धन्यवाद प्रकट किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य गिर्राज प्रशाद समेत अध्यापक अध्यापिकाऐ पिनगवां के सरपंच मनोज़ कुमार,पिनगवां थाने से एएसआई मूलचंद,महिला कॉन्स्टेबल शिखा,हवलदार मूलचंद,हवलदार बाबूलाल, सिपाही दलबीर,समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...