Skip to main content

Posts

किसान के ट्यूबवेल से स्टार्टर व केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में किया अपराध स्वीकार

Recent posts

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की लोकल मैनेजिंग कमेटी की बैठक, सत्र 2026-27 का बजट पास, कॉमर्स स्ट्रीम शुरू करने की मंजूरी

 डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की लोकल मैनेजिंग कमेटी की बैठक, सत्र 2026-27 का बजट पास, कॉमर्स स्ट्रीम शुरू करने की मंजूरी भारत आजतक/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिला पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की लोकल मैनेजिंग कमेटी की बैठक बुधवार को एसपी ऑफिस नूंह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन आईजी रेवाड़ी रेंज आईपीएस नाजनीन भसीन ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक नूंह श्री राजेश कुमार सहित वाइस चेयरमैन डॉ. डी. वी. सेठी, मैनेजर अपर्णा एरी, डीएसपी हेडक्वार्टर पृथ्वी सिंह, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एक्सईएन अन्हूर हुड्डा, पृथ्वीराज कौशल, अभिभावक प्रतिनिधि नर सिंह व रईस खान, अध्यापिका सबनाम, अध्यापक दिनेश आर्य तथा प्रिंसिपल बलवंत बिश्नोई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रिंसिपल बलवंत बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकल मैनेजिंग कमेटी की बैठक में सत्र 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तार से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से बजट को पास कर दिया गया। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 से आर्ट्स और साइंस के साथ-साथ कॉमर्स स्ट्र...

नूंह जिला पुलिस मुख्यालय में आईजी रेवाड़ी रेंज नाजनीन भसीन ने किया मादक पदार्थों का निरीक्षण

 नूंह जिला पुलिस मुख्यालय में आईजी रेवाड़ी रेंज नाजनीन भसीन ने किया मादक पदार्थों का निरीक्षण । भारत आजतक/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। बुधवार को रेवाड़ी रेंज की आईजी नाजनीन भसीन ने नूंह जिला पुलिस मुख्यालय का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों में नूंह पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थों का निस्तारण प्रक्रिया से पहले बारीकी से निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान आईजी नाजनीन भसीन ने मादक पदार्थों की मात्रा, सील की स्थिति, वजन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि निस्तारण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार हो सके। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि जिला मालखाने में जब्त मादक पदार्थ जमा हैं । इनके निस्तारण से पहले आईजी रेवाड़ी रेंज ने जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एडिशनल एसपी आयुष यादव, डीसीपी पृथ्वी सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इनकी जांच की । वजन मापने और सील की जांच के बाद उन्होंने मौजूद अधिकारियों को अपराध प्रक्रिया, लंबित मुकदमों और गिरफ्तारियों पर विशेष ध्यान देने के न...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

मोदी जी की गारंटी वाली वैन अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा रही लाभ:चौधरी आज़ाद मोहम्मद पूर्व डिप्टी स्पीकर भाजपा नेता

 मोदी जी की गारंटी वाली वैन अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा रही लाभ:चौधरी आज़ाद मोहम्मद पूर्व डिप्टी स्पीकर भाजपा नेता  बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह(मेवात) नूह जिले के फिरोजपुर झिरका विधानसभा में  15 मार्च की यात्रा के तहत सरकार की जनकल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर                         चौधरी आज़ाद मोहम्मद पूर्व डिप्टी स्पीकर ने कहा कि अब हरियाणा में एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवार की बेटी को कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, इसके लिए । पूर्व मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी थी । उन्होंने ने कहा कि ऐसे गरीब परिवार जिन के घर में कोई नौकरी नहीं है, उसे 5 अंक अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि मोदी जी  का उद्देश्य प्रत्येक परिवार में चूल्हा जले, इसके लिए लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को आत्म निर्भर बनाने के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाकर सरकार स्वरोजगार से जोड़ रही है। ऋण उपलब्ध करवाने के लि...

हरियाणा प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे:- पूर्व मंत्री चौधरी आजाद मोहम्मद

 हरियाणा प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे:- पूर्व मंत्री चौधरी आजाद मोहम्मद मिठाई खिलाकर व गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री नायब सैनी को दी मुबारकबाद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह(मेवात) हरियाणा प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करने तथा बधाई देने के लिए फिरोजपुर झिरका विधानसभा से पूर्व मंत्री चौधरी आजाद मोहम्मद चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर पहुंचे। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर पूर्व मंत्री चौधरी आजाद मोहम्मद ने नायब सैनी को गुलदस्ता भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। पूर्व मंत्री चौधरी आजाद मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के तर्ज पर प्रदेश हित में चलाई जा रही योजनाओं को आगे बढ़ाने समस्त प्रदेश के विकास के लिए अग्रसर होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया 400 पार का नारा सच साबित होगा। पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद ने कहा कि हरियाणा प्रदेश बीजेपी सरकार...