Skip to main content

राजस्थान चुनाव को लेकर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा व भरतपुर के कलेक्टर की वीसी के माध्यम से हुई बैठक।

 राजस्थान चुनाव को लेकर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा व भरतपुर के कलेक्टर की वीसी के माध्यम से हुई बैठक।



-सूचना के त्वरित आदान-प्रदान को प्रत्येक स्तर पर बनाए सोशल मीडिया ग्रुप : धीरेंद्र खड़गटा 


- शराब वितरण, अवैध हथियारों की रोकथाम के संबंध में  बढ़ाया जाए आपसी तालमेल।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह, 23 अक्टूबर-   उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने राजस्थान चुनाव को लेकर जिला भरतपुर के कलेक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के माध्यम से बैठक की। लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल से बैठक में भाग लेते हुए उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने भरतपुर के कलेक्टर को आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुझाव दिया कि सूचना के त्वरित आदान-प्रदान को प्रत्येक स्तर पर सोशल मीडिया ग्रुप बनवाए जाएं, ताकि संदिग्ध तत्व जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, की सूची बनाने, एक्ससाईज व पुलिस अधिकारियों की निरंतर गश्त करने, असामाजिक तत्वों के आने-जाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनवाने, वाहन चेकिंग के लिए चेक पोस्ट बनवाने, अवैध शराब वितरण, अवैध हथियार, नकदी एवं गुण्डा तत्वों पर रोकथाम के संबंध में आपसी तालमेल बढ़ाया जा सके।

उन्होंने ने कहा कि सीमावर्ती जिलों में ऐसे सक्रिय गैंग जो आपराधिक वारदातों एवं घटनाओं को अंजाम देने के बाद सीमा पार कर जाते हैं, उन पर पूरी निगरानी रखी जाये । सीमावर्ती क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की सूची तैयार कर सांझा करें जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, ताकि संबंधित पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय शराब माफिया, हथियार माफिया एवं अधिक कैश का लेनदेन करने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखने का भी सुझाव दिया ।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती जिलों के अधिकारी निरंतर संवाद बनाए रखकर कार्य करेंगे । उन्होंने विश्वास दिलाया कि चुनाव के दौरान हरियाणा राज्य के सीमावर्ती जिलों में भी पूरी सतर्कता बरती जायेगी। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में निवासरत हिस्ट्रीशीटर एवं अपराधियों को चिन्हित कर जिला प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिला पुलिस अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर अपराधियों पर संयुक्त रूप से नाकाबंदी के साथ लगाम लगाने के लिए तंत्र को मजबूत करने का सुझाव दिया।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...