Skip to main content

अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन ने बच्चों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ।

 अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन ने बच्चों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ।



-लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती को मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में  


-रन फॉर यूनिटी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित।

BHARAT AAJTAK NEWS
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

 नूंह जिला प्रशासन की ओर से देश के प्रथम गृह मंत्री एवं देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया तथा युवाओं को राष्टï्रीय एकता व देश निर्माण में सक्रीय भागीदारी करने की शपथ दिलाई गई। लघु सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।       
अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन ने इस अवसर पर कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने छोटे-छोटे टुकड़ों में स्थित रियासतों को इक्टïठा कर देश को एकता के सूत्र में पिराने का महत्वपूर्ण कार्य किया। ऐसे महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल को सदियों तक उनके कार्यों व देश सेवा में किए गए कार्यों के लिए याद किया जाएगा। हमारा देश लगभग 200 साल तक अंग्रेजों का गुलाम रहा, जब 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली, तब देश में 562 रियासतें थी। सरदार वल्लभभाई पटेल ने इन सभी रियासतों को अपनी सूझ-बूझ, लग्न व अथक प्रयासों से एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। हमें ऐसे महान पुरुषों को कभी भुलना नहीं चाहिए तथा देश सेवा में उन द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।   



    उन्होंने कहा कि हम सभी एकजुट होकर ईमानदारी व सच्ची निष्ठा से अपना कार्य करेंगे, तभी देश, प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा पाएंगे। सभी युवा प्रण लें कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करेंगे तथा अन्य देशवासियों को भी देश सेवा में तत्पर रहने को प्रेरित करेंगे। आज हम सभी को एकजुट होकर देश की तरक्की, उन्नति के लिए कार्य करने का प्रण लेना चाहिए।इस अवसर पर डीएसपी सुरेंद्र किन्ना, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी वेदप्रकाश लांबा, भाजपा जिलााध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, शिक्षा विभाग से एफएलएन संयोजक कुसुम मलिक, खो-खो कोच धमेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...