Skip to main content

अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी सुधर जाऐ, अन्यथा होगी कानूनी कार्यवाही:-डीएसपी कप्तान सिंह

 अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी सुधर जाऐ, अन्यथा होगी कानूनी कार्यवाही:-डीएसपी कप्तान सिंह



थाना अंतर्गत पेंडिंग पड़े मामलों का जल्द किया जाए निपटारा, पीड़ितों को दिलाया जाए त्वरित न्याय।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


 अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारी सावधान हो जाऐ, ऐसे पुलिस कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त विभागीय कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी कप्तान सिंह ने अब अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों से सख्ती से निपटने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि नूहू पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के साफ तरीके से दिशा निर्देश हैं की थाना अंतर्गत पेंडिंग पड़े मामलों का जल्द निपटारा किया जाऐ। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि थाना अंतर्गत एसएचओ अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ क्राईम मीटिंग कर अपराध एवं अपराधियों से निपटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। उसी के साथ-साथ थाना अंतर्गत काफी समय से पेंडिंग पड़े मामलों का जल्द निपटान के लिए आदेश किए हैं। डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि इलाके की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है, अपराधियों से सख्ती से निपटने का कार्य किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि इलाके में जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री नशाखोरी ऑनलाइन ठगी इत्यादि अपराध व अपराधियों के बारे में सूचना प्राप्त की जा रही है। वहीं उन्होंने आमजन से अपील करते हो कहा कि अगर किसी भी गांव में अवैध शराब की बिक्री नशाखोरी ऑनलाइन ठगी या अन्य किसी भी प्रकार का कोई अपराध होता है, उसके बारे में पुलिस प्रशासन को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा इस प्रकार के अपराधियों पर पुलिस द्वारा त्वरित कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी। वहीं उन्होंने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले एसएचओ अन्य पुलिस कर्मचारियों को अपना कार्य बेहद ईमानदारी पूर्वक करने के दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया गया चाहे वह पुलिस कर्मचारी क्यों ना हो, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी। नूह एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उन पर संपूर्ण तरीके से शिकंजा कसा जाऐगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...