Skip to main content

ओवरलोडिंग व नंबर प्लेट छुपाने को लेकर फिरोजपुर झिरका एसएचओ के तीखे तेवर,कहा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही।

 ओवरलोडिंग व नंबर प्लेट छुपाने को लेकर फिरोजपुर झिरका एसएचओ के तीखे तेवर,कहा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही।



डंपर चालक वाहन मालिक को पहचान छुपाना नंबर प्लेट पर ग्रीस काली स्याई पोतना कानूनन अपराध:- इंस्पेक्टर राधेश्याम


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के अंतर्गत कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। ओवरलोडिंग पर जहां जिले में खासी लगाम देखने को मिल रही है, ऐसे में देखने में आ रहा है कि कुछ डंपर मालिक वाहन चालक अपने वाहनों की पहचान छुपा नंबर प्लेट पर कालिख पोत ग्रीस वगैरा अन्य पदार्थ लगाकर पुलिस से बचने की नीयत से धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। ऐसे में अगर यह डंपर किसी वारदात को अंजाम देकर या कोई बड़ा सड़क हादसा कर भाग निकले तो पुलिस के लिए भी जी का जंजाल खड़ा कर सकते हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने ऐसे वाहन चालक जो अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग रहे हैं, या पुलिस से बचने के लिए अपने नंबर प्लेटों को छुपाकर या ग्रीस लगाकर काली स्याई पोत कर चल रहे हैं, अब उनकी खैर नहीं है। फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाऐगी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने कहा कि इलाके में ओवरलोड वाहनों को किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाऐगा। वहीं उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि अपने डंपर इत्यादि अन्य वाहनों में साफ तरीके से नंबर प्लेट अंकित कर ले, नंबर प्लेट पर काली स्याही या ग्रीस लगाकर ना चले अन्यथा किसी सूरत में बख्शा नहीं जाऐगा। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा विशेष कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, थाना प्रभारी ने कहा कि कई बार सड़क दुर्घटनाओं के समय ऐसा वाहन दुर्घटना कर जाता है जिसमें किसी प्रकार के कोई नंबर प्लेट अंकित नहीं होती या नंबर है, तो वह छुपा हुआ होता है। जिसके कारण उसे वाहन को ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है ।उन्होंने कहा कि वाहन चालक मालिकों को साफ तरीके से दिशा निर्देश हैं कि नंबर प्लेट या पहचान छुपाना कानूनी अपराध है, कोई भी वाहन चालक कानून को हाथ में लेने की कोशिश ना करें और साफ तरीके से अपने वाहनों में नंबर अंकित करा लें। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने ओवरलोडिंग पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सभी वाहन मालिको चालकों से अपील की है कि अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सामग्री ना भरें, अन्यथा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष कानूनी कार्यवाही करते हुए उनके चालान किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...