Skip to main content

जिला यातायात पुलिस द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अड़बर चौक नूहू में कराई गई सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता।

 जिला यातायात पुलिस द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अड़बर चौक नूहू में कराई गई सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता।



यातायात थाना मांडीखेड़ा एसएचओ अशोक कुमार सैनी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत।



स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों अन्य अपराध के प्रति किया जागरूक।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के आदेश अनुसार एसपी नूह श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में जिला यातायात प्रभारी मांडीखेड़ा अशोक कुमार सैनी द्वारा नुहू अड़बर चौक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इतना ही नहीं ट्रैफिक एसएचओ द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से अपील की गई जब तक उनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक ना हो कोई भी वाहन ना चलाऐ। सभी बच्चे अपने गुरुजनों का आदर करें अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें मन लगाकर पढ़ाई करें।एसएचओ अशोक कुमार सैनी द्वारा बच्चों को बताया गया एसपी साहब के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन द्वारा बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल कॉलेज के बाहर दुर्गा शक्ति टीम संबंधित थानों की राईडरो डायल 112 अन्य पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। अगर कोई भी अनहोनी हो या कॉलेज स्कूल के बाहर कोई भी मनचले व्यक्ति द्वारा परेशान किया जाए तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि नुहू पुलिस स्कूल कॉलेज के बच्चों के अलावा आम आदमी की सुरक्षा के लिए बेहद अच्छे तरीके से कार्य कर रही है। एसएचओ अशोक कुमार सैनी द्वारा सभी बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया गया और नशे से बचने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि अगर उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा कर रहा है तो उसको रोक उसे नशे के नुकसान अवश्य बताऐ, नशा सभी बीमारियों की जड़ है कृपया कर नशे को अपनी जीवन से दूर करें। वहीं उन्होंने बच्चों को साईबर अपराध के बारे में जागरूक करते हो कहा कि आजकल साईबर ठग आपकी एक छोटी सी गलती का इंतजार करते हैं, थोड़ी सी लापरवाही आपके माता-पिता की जिंदगी भर की कमाई पर चंद मिनटो में पानी फेर सकती है इसलिए अपने दोस्तों परिवार रिश्तेदारों को साईबर ठगी से बचाव के उपाय बताऐ। अगर कोई भी व्यक्ति साईबर ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर हेल्प ले सकते है।

स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने के साथ-साथ उन्होंने कहा कि अपने परिवार जनों को भी ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताऐ जिंदगी अनमोल है कृपया कर यातायात नियमों का पालन करें।इस अवसर पर राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अड़बर चौक स्थित नूहू के सभी अध्यापक-अध्यापिकाऐ छात्र-छात्राऐ यातायात थाना मांडीखेड़ा से काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...