पुलिस अधीक्षक नूंह ने वेलफेयर मीटिंग के माध्यम से सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक नूंह ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह के कांफ्रेंस हाल में वेलफेयर मीटिंग का आयोजन किया । जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला ने की । वेलफेयर मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नूंह ने जिला के सभी थानों, क्राईम ब्रांच यूनिट, चौकी इत्यादि से आए पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी । इस दौरान जिला नूंह के सभी उप-पुलिस अधीक्षक, वेलफेयर निरीक्षक सुखबीर, उप-निरीक्षक विशाल, सुरक्षा शाखा प्रभारी राजबीर सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नूंह नें पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं, सरकारी आवासों व पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श किया व अन्य समस्याओं को सुना । इसके अलावा मीटिंग में पुलिस क्वार्टरों में रह रहे अधिकारियों कर्मचारियों क...
देश-प्रदेश की ताजा तरीन खबरों के लिए संपर्क करें। Bilal Ahmed journalist Co-editor Bharat Aajtak news Bharat crime tak news Contact:-9991225785