Skip to main content

नूह CIA ने 19किलो400ग्राम नशीला पदार्थ गांजा, 3 लाख 46 हजार 800 रुपये व सैन्ट्रो कार सहित 1 नशा तस्कर को किया काबू -

 एसपी श्री वरूण सिंगला के नेतृत्व में नूंह पुलिस की लगातार नशा तस्करों पर ताबतोड कार्यवाही -


अपराध शाखा नूंह की पुलिस टीम द्वारा नशा तस्कर पर कंसा शिकंजा –


 नूह CIA ने 19किलो400ग्राम नशीला पदार्थ गांजा, 3 लाख 46 हजार 800 रुपये व सैन्ट्रो कार सहित 1 नशा तस्कर को किया काबू -



अपराध शाखा नूंह टीम ने दिनाँक 03.07.2023 को आरोपी दाऊद पुत्र दीनदार निवासी तबेला मोहल्ला, घासेडा जिला नूँह को सोंख के जगंल में बने उसके भाई के मकान से 19.400 किलोग्राम नशीला पदार्थ गांजा, 3 लाख 46 हजार 800 रुपये व सैन्ट्रो कार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला के नेतृत्व में जिला नूंह को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी अपराध शाखा नूंह निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को बड़ी कामयाबी मिली है । अपराध शाखा नूंह निरीक्षक नेरश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी दाऊद उपरोक्त को सोंख के जगंल में बने उसके भाई आरिफ के मकान से 19.400 किलोग्राम गांजा, 3 लाख 46 हजार 800 रुपये व सैन्ट्रो कार सहित दबोचने में सफलता हासिल की है । काबू किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सदर नूँह में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।

              पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला ने जानकरी देते हुये बतालया कि दिनांक 03.07.2023 को निरीक्षक नरेश कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह के नेतृत्व में गठित टीम गश्त के दौरान नूंह के तावडू रोड,पल्ला मोड पर मौजूद थी । उसी समय सूचना मिली की आरिफ पुत्र दीनदार निवासी घासेडा जो गांव सोंख के जगंल में मकान बनाकर रह है औऱ नशीला पदार्थ गांजा बेचने का धन्धा करता है । जो आज अपने भाई दाऊद के साथ मिलकर अपनी सैन्ट्रों कार में गांजा के साथ अपने सोंख के जगंल में बने मकान पर गांजा को लेकर बेचने की फिराक में खडा है । जिस सुचना पर दबिश देकर पुलिस जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 1 शख्स को नशीला पदार्थ गांजा, 3 लाख 46 हजार 800 रुपये व सैन्ट्रो कार सहित को काबू किया । काबू किए शख्स ने पुछताछ पर अपना नाम दाऊद पुत्र दीनदार निवासी तबेला मोहल्ला घासेडा जिला नूँह बतलाया । नियमानुसार आरोपी की तलाशी ली गई तो सैन्ट्रों कार में एक कैरी बैग लाल रंग में 4 खाकी रंग के टेप से लिपटे हुये पॉलिथीन बण्डल व बैग की जेब में 3 लाख 46 हजार 800 रुपये की रकम बरामद हुई । बैग में मिले पदार्थ की पुष्टि पदार्थ गांजा के रूप में हुई । जिसका कुल वजन 19.400 किलोग्राम था । अपराध शाखा नूंह पुलिस ने उपरोक्त आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिये पुलिस ने आरोपी से गहनता से पूछताछ की है । मुकदमा में संलिप्त अन्य आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा । आरोपी दाऊद को आज नियमानुसार पेश अदालत किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...