Skip to main content

ईद -उल-अजहा बकरीद के त्यौहार पर पिनगवां पुलिस रही अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद ग्रामीण क्षेत्र में दौरे पर निकले थाना प्रभारी।

 ईद -उल-अजहा बकरीद के त्यौहार पर पिनगवां पुलिस रही अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद ग्रामीण क्षेत्र में दौरे पर निकले थाना प्रभारी।



थाना प्रभारी राजबीर सिंह गड़ास ने इलाके में जाकर लोगों को दी ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाऐ,जांची सुरक्षा व्यवस्था। 


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए ईद-उल-अजहा बकरीद का पवित्र त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। पवित्र तोहार बकरा ईद के मौके पर कोई अनहोनी ना हो सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे पिनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास द्वारा पूरे दलबल के साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में दौरा किया तथा क्षेत्र के लोगों को पवित्र त्यौहार बकरीद की हार्दिक शुभकामनाऐ दी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग त्योहार को शांतिपूर्वक मनाऐ, प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी बिल्कुल ना करें। थाना प्रभारी ने कहा नूह मेवात जिला सदियों से हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारे की मिसाल है। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा करना पुलिस का फर्ज है, हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस संपूर्ण तरीके से तैयार है। वहीं उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई अपराधिक सूचना प्राप्त होती है तो पुलिस प्रशासन को बताऐ। पुलिस द्वारा तुरंत प्रभाव से कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी। क्षेत्र में अपराधिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है अपराध व अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि त्योहार के मौके पर आज शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से मिले है, और अपील की गई है किसी भी गांव में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी बिल्कुल भी ना हो इस मुहिम में लोग पुलिस प्रशासन का साथ दें,लोगों का पुलिस के प्रति भरपूर सहयोग व प्यार है। उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल सुरक्षा व्यवस्था लोगों से आपसी मिलन के नियत से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया है,इलाके के लोगों का भरपूर प्यार व सम्मान मिला है। नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में इलाके में सुरक्षा व्यवस्था संपूर्ण तरीके से चाक-चौबंद है,अपराध रोकथाम के लिए लोगों का सहयोग मिल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...