Skip to main content

पुलिस अधीक्षक नूंह ने वेलफेयर मीटिंग के माध्यम से सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं।

 पुलिस अधीक्षक नूंह ने वेलफेयर मीटिंग के माध्यम से सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


                 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक नूंह ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह के कांफ्रेंस हाल में वेलफेयर मीटिंग का आयोजन किया । 

जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला ने की । वेलफेयर मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नूंह ने जिला के सभी थानों, क्राईम ब्रांच यूनिट, चौकी इत्यादि से आए पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी । इस दौरान जिला नूंह के सभी उप-पुलिस अधीक्षक, वेलफेयर निरीक्षक सुखबीर, उप-निरीक्षक विशाल, सुरक्षा शाखा प्रभारी राजबीर सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 



       मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नूंह नें पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं, सरकारी आवासों व पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श किया व अन्य समस्याओं को सुना । इसके अलावा मीटिंग में पुलिस क्वार्टरों में रह रहे अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए विचार विमर्श किया । पुलिस अधीक्षक ने वेलफेयर मीटिंग में उपस्थित संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस अधिकारियों की समस्याओं का शीघ्र निपटान किया जाए और यदि आवश्यक हो तो उच्च अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु पत्र व्यवहार किया जाए । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस थाना एवं चौकियों में पुलिस कर्मियों की जो भी जरूरी जरूरत है वह जल्द से जल्द पूरी की जाएगी । उनकी जरुरत पर ध्यान रखा जायेगा क्योंकि थाना एवं चौकियों में तैनात पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी देते हैं । इस दौरान उनकी मूलभूत सेवाओं का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...