Skip to main content

एन्टी नारकोटिक सैल एंव अपराध शाखा तावडू की पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करो पर लगातार कंसा जा रहा है शिकंजा –

पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरूण सिंगला के नेतृत्व में नूंह पुलिस की लगातार नशा तस्करों पर ताबतोड कार्यवाही -



एन्टी नारकोटिक सैल एंव अपराध शाखा तावडू की पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करो पर लगातार कंसा जा रहा है शिकंजा –


टीम नें दो अलग-अलग मामलों मे 82.83 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोईन/स्मैक सहित 4 नशा तस्करों को किया काबू -



बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये –



एन्टी नारकोटिक सैल एंव अपराध शाखा तावडू की पुलिस टीम ने नशा तस्करों से माह जून में नशा तस्करी के 8 अलग-अलग मामलों में अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 55 लाख रुपयों का कुल 261.76 ग्राम हैरोईन/स्मैक व 139.28 किलोग्राम ग्राम नशीला पदार्थ गांजा, 1,05,970 रुपये नगद, 2 गाडिया व 4 मोटरसाईकिलों को बरामद करके 18 नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया   है ।  



एंटी नारकोटिक सेल एवं अपराध शाखा तावडू टीम ने दिनाँक 28.06.2023 को आरोपी अलीम पुत्र ईसब व तालिम पुत्र उन्नस निवासियान खरखडी थाना सदर तावडू जिला नूँह को निर्माणाधीन हुड्डा सैक्टर तावडू से कुल 62.20 ग्राम हैरोईन/स्मैक सहित किया गिरफ्तार ।वहीं एक अन्य मामले में टीम ने दिनाँक 29.06.2023 को आरोपी मुस्तकीम उर्फ मुक्का पुत्र अर्जन व समीम अहमद पुत्र हसन मोहम्मद निवासियान नई थाना बिच्छोर, जिला नूँह को नूँह-बडकली रोड गाँव खेडला नूँह से नशीला पदार्थ हैरोइन/स्मैक 20.63 ग्राम व मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है ।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।



  माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने हरियाणा में नशे की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया हुआ है । जो इसी कडी में पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला के नेतृत्व में जिला नूंह को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रभारी एंटी नारकोटिक सेल एवं अपराध शाखा तावडू निरीक्षक सुरेंद्र सिद्धू के नेतृत्व में गठित टीम को एक और बड़ी कामयाबी मिली है । प्रभारी एंटी नारकोटिक सेल एंव अपराध शाखा तावडू निरीक्षक सुरेंद्र सिद्धू के नेतृत्व में गठित दो टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग मामलो में कुल 82.83 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोईन/स्मैक सहित 4 नशा तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है । बरामद नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 20 लाख रुपए है । काबू किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर तावडू व थाना शहर नूँह में दो अलग-अलग एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।



              पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला ने जानकरी देते हुये बतालया कि दिनांक 28.06.2023 को निरीक्षक सुरेन्द्र सिद्धु प्रभारी एंटी नारकोटिक सैल एंव अपराध शाखा तावडू के नेतृत्व में गठित एक टीम गश्त के दौरान बिलासपुर चौक तावडू पर मौजूद थी । उसी समय सूचना मिली की अलीम पुत्र ईसब व तालिम पुत्र उन्नस निवासियान खरखडी थाना सदर तावडू जिला नूँह जो नशीला पदार्थ हेरोइन/ स्मैक की सप्लाई करते है । जो आज भी  निर्माणाधीन हुड्डा सैक्टर पर नशीला पदार्थ हेरोइन/स्मैक लेकर बेचने की फिराक में खडे है । जिस सुचना पर नाकाबंदी कर पुलिस जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 2 शख्सों को नशीला पदार्थ हेरोइन/स्मैक सहित को काबु किया । काबू किए शख्सों ने पुछताछ पर अपना नाम अलीम पुत्र ईसब निवासी खरखडी थाना सदर तावडू जिला नूँह व तालिम पुत्र उन्नस निवासी खरखडी थाना सदर तावडू जिला नूँह बतलाया । नियमानुसार आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपी अलीम की जेब से एक सफेद पालिथीन बरामद हुई जिसमें मिले पदार्थ की पुष्टि पदार्थ हेरोईन के रूप में हुई । जिसका वजन 30.30 ग्राम था व आरोपी तालीम की जेब से एक सफेद पालिथीन बरामद हुई जिसमें मिले पदार्थ की पुष्टि पदार्थ हेरोईन के रूप में हुई । जिसका वजन 31.90 ग्राम था । दोनों आरोपियों से बरामद हैरोईन/स्मैक का कुल वजन 62.20 ग्राम था । एन्टी नारकोटिक एवं अपराध शाखा तावडू पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिये पुलिस ने आरोपियों से गहनता से पूछताछ की है । आरोपियों को आज नियमानुसार पेश अदालत किया जायेगा ।


                  



(2)            इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में निरीक्षक सुरेन्द्र सिद्धु प्रभारी एंटी नारकोटिक सैल एंव अपराध शाखा तावडू के नेतृत्व में गठित टीम गश्त के दौरान नूँह-बडकली रोड गाँव खेडला नूँह के पास मौजूद थी । उसी समय सूचना मिली की मुस्तकीम उर्फ मुक्का पुत्र अर्जन व समीम अहमद पुत्र हसन मोहम्मद निवासियान नई थाना बिच्छोर, जिला नूँह नशीला पदार्थ हैरोइन/स्मैक को बेचने का काम करते है और आज भी नशीला पदार्थ हेरोइन/ स्मैक बेचने के लिये पल्सर मोटरसाईकिल बा रंग काली व लाल पर नूँह मे बेचने के लिये जायेगें । जिस सुचना पर नाकाबंदी कर पुलिस जवानों ने मुस्तैदी दिखाते मुस्तकीम उर्फ मुक्का व समीम अहमद उपरोक्तों को नशीला पदार्थ हेरोइन/स्मैक सहित व मोटरसाईकिल सहित काबु कर लिया । नियमानुसार आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपी मुस्तकीम उर्फ मुक्का की जेब से एक सफेद पालिथीन मिली, जिसमें मिले पदार्थ की पुष्टि पदार्थ हेरोईन के रूप में हुई । जिसका वजन 10.22 ग्राम था  तथा आरोपी समीम अहमद की जेब से एक सफेद पालिथीन मिली, जिसमें मिले पदार्थ की पुष्टि पदार्थ हेरोईन के रूप में हुई । जिसका वजन 10.41 ग्राम था । दोनों आरोपियों से बरामद हैरोईन/स्मैक का कुल वजन 20.63 ग्राम था । एन्टी नारकोटिक एवं अपराध शाखा तावडू पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिये पुलिस ने आरोपियों से गहनता से पूछताछ की है ।  आरोपियों को आज नियमानुसार पेश अदालत किया। जायेगा 

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...