Skip to main content

सोशल मीडिया पर भडकाउ पोस्ट डालने के मामले में मोहित उर्फ मोनू मानेसर को किया गिरफ्तार – आरोपी से एक मोबाईल फोन, एक पिस्तौल व 03 जिंदा रौंद बरामद –

 नूंह पुलिस को मिली बडी कामयाबी- 

साईबर क्राईम थाना नूंह व अपराध जांच शाखा नूंह की सयुंक्त टीम को मिली बडी कामयाबी –सोशल मीडिया पर भडकाउ पोस्ट डालने के मामले में मोहित उर्फ मोनू मानेसर को किया गिरफ्तार –

आरोपी से एक मोबाईल फोन, एक पिस्तौल व 03 जिंदा रौंद बरामद –


आरोपी को अदालत में पेश कर राहदारी रिमांड पर डीग (राजस्थान) पुलिस के हवाले किया –



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह  - उप – पुलिस अधीक्षक मुख्यालय,नूंह ने प्रैसवार्ता कर जानकारी देते हुये बतलाया कि दिनांक 28.08.2023 को होने वाली पुन: ब्रजमंडल यात्रा के सम्बध में दिनांक 26.08.2023 को सिपाही मनोज कुमार सोशल मीडिया सैल नूंह ने प्रबंधक अफसर थाना साईबर क्राइम नूंह को मोहित पुत्र ओमप्रकाश निवासी हाउस नम्बर 52 मानेसर गुरुग्राम द्वारा अपने मो0न0 – 9097979771 द्वारा की गई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित पोस्ट के सम्बध में एक दरखास्त पेश की जो पोस्ट में “ परिणाम कि चिंता हम नहीं करते” वार एक ही होगा पर आखिर होगा । जो उपरोक्त फेसबुक अकाउंट होल्डर ने धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुष्प्रेरण द्वारा शत्रुता फैलाकर, अभद्र शब्दों का प्रयोग करके, पोस्ट व धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुचाकर व लोक शान्ति को भंग करने बारे पोस्ट डाली थी । जिस सम्बध में एक अभियोग संख्या 37 दिनांक 26.08.2023  धारा 153,153ए, 295ए, 298, 504,109 भा0द0सं0 थाना साईबर क्राईम नूंह दर्ज रजिस्टर किया गया । मुकदमा की तफतीश थाना साईबर क्राईम नूंह द्वारा अमल में लाई गई । जो तफतीश के दौरान वैज्ञानिक व तकनीकी माध्यम से तथ्यों के आधार पर जांच की गई  । जांच पर पाया गया कि उपरोक्त पोस्ट एक फेसबुक अकांउट जिसका प्रोफाईल मोहित मानेसर के द्वारा पोस्ट की गई है । जांच पर यह भी पाया गया कि मोहित उर्फ मोनू मानेसर ने अपने  कई निक नेम से काफी फेसबुक आईडी बना रखी है । जांच के दौरान तकनीकी तथ्यों के आधार पर आज मोहित उर्फ मोनू मानेसर को नियमानुसार मुकदमा में गिरफ्तार करके उसके कब्जा से तलाशी के दौरान एक मोबाईल फोन, एक पिस्तौल 45 बोर व एक मगैजीन में 03 जिंदा रौंद बरामद हुये । जिनको कब्जा पुलिस में लिया । बरामद हथियार के लाईसेंस की जांच कि जा रही है । मोहित उर्फ मोनू मानेसर को निमयानुसार आज माननीय अदालत में पेश किया गया । निरन्तर प्रक्रिया के तहत पडोसी राज्य व  अन्य जिलों की पुलिस को मोहित उर्फ मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया गया । सूचना के आधार पर डीग (राजस्थान) पुलिस ने मोहित उर्फ मोनू मानेसर को अदालत से राहदारी रिमांड पर लिया है । आगे कि कार्यवाही डीग (राजस्थान) पुलिस द्वारा अमल में लाई जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...