Skip to main content

झूठी शिकायत करने वालों की खैर नहीं,होगी कानूनी कार्यवाही:-मंजू जून एसएचओ महिला थाना नूह

 झूठी शिकायत करने वालों की खैर नहीं,होगी कानूनी कार्यवाही:-मंजू जून एसएचओ महिला थाना नूह



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती उषा कुंडू के निर्देशन में जिले की महिला थाना पुलिस इन दिनों पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में कार्यरत है। लेकिन आजकल नूह जिले में झूठी शिकायतों का प्रचलन बहुत ही ज्यादा हो गया है जिससे  पुलिस का समय बर्बाद होता है। नुहू जिला महिला थाना प्रभारी उप-निरीक्षक मंजू जून ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की महिला थाने में झूठी शिकायत देने वाली महिलाएं या उनके परिजन अब सावधान हो जाएं पुलिस द्वारा पूर्ण तरीके से झूठी शिकायतों पर पाबंदी लगाने में शिकंजा कसने के लिए तैयारियां हो गई है। उन्होंने बताया कि महिला थाना अंतर्गत कुछ मामले आपसी लड़ाई-झगड़े के आते हैं लेकिन जानबूझकर उसमें छेड़छाड़ या रेप करने की शिकायत देकर एक दूसरे को नीचा दिखाने का कार्य किया जाता है। वही इन झूठी शिकायतों में पुलिस का काफी समय बर्बाद होता है। उसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा अब झूठी शिकायतें देने वाली महिला हो या पुरुष या उनके परिजन उनके खिलाफ जांच कर अगर शिकायत झूठी पाई जाती है तो कानून अधिनियम की धारा 182 आईपीसी के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। महिला थाना प्रभारी उप-निरीक्षक मंजू जून ने बताया माननीय पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के आदेश अनुसार सभी थानों की  महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला इंचार्ज व अनुसंधान कर्ताओ  को सूचित कर दिया गया है,किसी भी महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने से पहले अच्छी तरीके से जांच कर ले अगर जांच में शिकायत झूठी पाई जाती है तो उनके खिलाफ कानून अधिनियम की धारा 182 के तहत कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को लिखें। उन्होंने बताया कि आपसी लड़ाई-झगड़े में भी कुछ महिलाएं व उनके परिजन छेड़छाड़ दुष्कर्म जैसी झूठी शिकायतें पुलिस के पास लेकर आते हैं अब इस प्रकार की शिकायतों पर नुहू जिला पुलिस द्वारा कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया महिला अपराध के प्रति पुलिस गंभीर है, अगर वास्तव में ही किसी पीड़ित महिला के साथ अत्याचार हुआ उसकी जांच कर शिकायत पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। अपराधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। वहीं उन्होंने जिले के लोगों से खास अपील करते हुए कहा कि झूठी शिकायत करने से बचें, झूठी शिकायतों में पुलिस का समय बर्बाद होता है। महिला पुलिस महिला अपराध के प्रति बड़ी सख्त है अपराधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पीड़ित महिलाओ को हर हाल में न्याय दिलाया जाऐगा।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...