Skip to main content

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।



बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।


फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है।

डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा—

"कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।"

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं इस प्रकार की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

झूठी शिकायत करने वालों की खैर नहीं,होगी कानूनी कार्यवाही:-मंजू जून एसएचओ महिला थाना नूह

 झूठी शिकायत करने वालों की खैर नहीं,होगी कानूनी कार्यवाही:-मंजू जून एसएचओ महिला थाना नूह बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती उषा कुंडू के निर्देशन में जिले की महिला थाना पुलिस इन दिनों पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में कार्यरत है। लेकिन आजकल नूह जिले में झूठी शिकायतों का प्रचलन बहुत ही ज्यादा हो गया है जिससे  पुलिस का समय बर्बाद होता है। नुहू जिला महिला थाना प्रभारी उप-निरीक्षक मंजू जून ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की महिला थाने में झूठी शिकायत देने वाली महिलाएं या उनके परिजन अब सावधान हो जाएं पुलिस द्वारा पूर्ण तरीके से झूठी शिकायतों पर पाबंदी लगाने में शिकंजा कसने के लिए तैयारियां हो गई है। उन्होंने बताया कि महिला थाना अंतर्गत कुछ मामले आपसी लड़ाई-झगड़े के आते हैं लेकिन जानबूझकर उसमें छेड़छाड़ या रेप करने की शिकायत देकर एक दूसरे को नीचा दिखाने का कार्य किया जाता है। वही इन झूठी शिकायतों में पुलिस का काफी समय बर्बाद होता है। उसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा अब झूठी शिकायतें देने वाली महिला हो या पु...