Skip to main content

फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सतीश वत्स के नेतृत्व में फिरोजपुर झिरका शहर में निकाला गया पैदल मार्च।

फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सतीश वत्स के नेतृत्व में फिरोजपुर झिरका शहर में निकाला गया पैदल मार्च।



आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास अपराधियों में भय कायम करना पुलिस का उद्देश्य:-डीएसपी


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन व फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सतीश कुमार वत्स के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद शहर चौकी प्रभारी सुनील कुमार द्वारा फिरोजपुर झिरका शहर में पुलिस ने आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय कायम करने की नियत से  पैदल मार्च निकाला गया। खास जानकारी देते हुए फिरोजपुर झिरका के डीएसपी श्री सतीश कुमार वत्स ने बताया कि नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला द्वारा तमाम जिला पुलिस को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं,प्रतिदिन सभी डीएसपी स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ थाना प्रभारियों चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पैदल मार्च निकालने के साथ-साथ लोगों से मुलाकात भी करेंगे। जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास वहीं इलाके में पनप रहे अपराधियों में भय की स्थिति उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके कार्यालय में आकर क्षेत्र की स्थिति के बारे में नहीं बता सकते ऐसे में अब क्षेत्र में जाकर लोगों से मुलाकात कर हर प्रकार के अपराध लोगों की समस्याओं के बारे में भी पुलिस आसानी से पता लगा लेगी।



 फिरोजपुर झिरका में फ्लैग मार्च के दौरान डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सतीश कुमार वत्स व थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका दयानंद वह शहर चौकी प्रभारी सुनील कुमार व पुलिस बल को देखकर पहले लोग सहम गए आखिर क्या मामला है जो इतनी पुलिस एक साथ शहर में है। लेकिन जब फिरोजपुर झिरका के डीएसपी द्वारा लोगों से बातचीत की गई तथा शहर का दौरा कर हर स्थिति का जायजा लिया गया तो आमजन में भी पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहा। डीएसपी फिरोजपुर झिरका ने बताया अभी तो पैदल मार्च शहर में किया गया है अब प्रत्येक गांव में पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाने आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने तथा अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का भय कायम करने के लिए इसी प्रकार पैदल मार्च  किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला द्वारा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने में पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाने हेतु चलाए गए इस अभियान कि लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।



डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सतीश वत्स ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तैयार है, वहीं उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पुलिस को अपना दोस्त समझे, अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस प्रशासन की मदद करें ताकि क्षेत्र को संपूर्ण तरीके से अपराध मुक्त किया जा सके।



 उन्होंने कहा कि उनका मात्र एक ही उद्देश्य है इलाके में संपूर्ण तरीके से हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा कायम रहे,शांति व्यवस्था बनी रहे,तथा पुलिस पब्लिक का आपसी तालमेल बेहतर हो अपराधियों में पुलिस के प्रति भय पैदा हो। पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल के बिना अपराध पर लगाम नहीं लगाई जा सकती वहीं उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके क्षेत्र में कहीं पर भी अपराधिक गतिविधियां होती हैं तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...