Skip to main content

ASI राजेश कुमार, ईन्चार्ज पुलिस चौकी मौहम्मदपुर अहीर के नेत्तृव मे 4 मोटर साईकिल चोरो मे से 3 मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक नूँह के मार्ग दर्शन से जिला नूंह पुलिस को चोरी के वाहनो की धरपकड मे मिल रही है लगातार कामयाबी।

ASI राजेश कुमार, ईन्चार्ज पुलिस चौकी मौहम्मदपुर अहीर के नेत्तृव मे 4 मोटर साईकिल चोरो मे से 3 मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार।

तीनो आरोपियो से 2 चोरी की मोटर साईकिल बरामद।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह (मेवात)

       पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला आईपीएस के मार्ग दर्शन से जिला नूंह पुलिस को जिला नूंह से अपराधियो की धडपकड कर चोरी के वाहनो की ज्यादा से ज्यादा बरामदगी के निर्देश जारी किये हुए है। जिसमे जिला नूह पुलिस के सभी प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं द्वारा अपने-2 अधिकार क्षेत्र मे गस्त/रैड करके आरोपियो की धड पकड कर उनके कब्जे से चोरी के वाहनो की बरामदगी के पुरे प्रयास किये जा रहे है। जो इन्ही प्रयासो के चलते स.उ.नि. राजेश कुमार, ईन्चार्ज पुलिस चौकी मौहम्मदपुर अहीर के नेत्तृव मे उसकी पुलिस को भी रात्री गस्त के दौरान एक वाहन चोरी करने वाले 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर बडी सफलता मिली है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 23.03.2023 की रात्री गस्त क्राईम के दौरान पुलिस चौकी मौहम्मदपुर अहीर की पुलिस टीम को गुप्तसूत्रो के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई है कि 4 नौजवान चोरीशुदा 2 मोटरसाईकलो पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गुरुग्राम से चोरी करके मौहम्मदपुर अहीर की तरफ आ रहे है। जिस सुचना पर स.उ.नि. जगमल सिह पुलिस चौकी मौहम्मदपुर अहीर व उसकी पुलिस टीम ने 3 नौजवान को 2 मोटर साईकिल सहित काबू किये। जो मोटरसाईकल स्पेलन्डर के चालक का नाम अक्षय पुत्र मुन्शी निवासी मौहम्मदपुर अहीर व पीछे बैठा शक्श अन्धेर का फायदा उठाकर भागने मे कामयाब रहा। उसका नाम मुकेश उर्फ पूल्ली निवासी मौहम्मदपुर अहीर थाना सदर तावडू बतलाया व दुसरी मोटरसाईकल सी.डी. डिलेक्स के चालक का नाम लोकेश पुत्र तेजराम निवासी पढैनी अक्षय व मोटरसाईकल पर पीछे शक्श ने अपना नाम रोहित पुत्र मुकेश निवासी गोगजाका थाना सदर तावडू बतलाया। जो उपरोक्त शक्शो से मोटरसाईकल के बिल व कागजात मागे तो कोई बिल व कागजात पेश नही कर सके जो मोटरसाईकल सप्लैण्डर प्लस व मोटरसाईकल सी.डी. डिलेक्स पर लगी प्लटो के रजि0 व इंजन नम्बर को साईबर सैल नूह से पता किया गया। जो मोटरसाईकल सप्लैण्डर व मोटरसाईकल सी.डी. डिलेक्स पर अलग-2 रजि0 नम्बर बतलाया। जिस सम्बन्ध मे थाना मानेसर जिला गुरुग्राम मे 2 अलग-2 चोरी के मुकदमे दर्ज मिले। जो 4 आरोपियो द्वारा चोरी शुदा मोटरसाईकल सप्लैणडर व मोटरसाईकल सी.डी. डिलेक्स की फर्जी नम्बर प्लेटो लगा कर चोरी की मोटर साईकिल को अपने कब्जे मे रखने पर थाना सदर तावडू मे धारा 379, 411 भा.द.स. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनो आरोपियो को गिरफ्तार करके माननीय अदालत मे पेश कर जेल भेज दिया गया। भागने वाले मुकेश उर्फ पूल्ली निवासी मौहम्मदपुर अहीर थाना सदर तावडू की पुलिस तलाश मे जुटी है मोटर साईकिल के असल मालिको का जल्द पता लगाकर उनके हवाले की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...