Skip to main content

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की लोकल मैनेजिंग कमेटी की बैठक, सत्र 2026-27 का बजट पास, कॉमर्स स्ट्रीम शुरू करने की मंजूरी

 डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की लोकल मैनेजिंग कमेटी की बैठक, सत्र 2026-27 का बजट पास, कॉमर्स स्ट्रीम शुरू करने की मंजूरी



भारत आजतक/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।

नूंह जिला पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की लोकल मैनेजिंग कमेटी की बैठक बुधवार को एसपी ऑफिस नूंह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन आईजी रेवाड़ी रेंज आईपीएस नाजनीन भसीन ने की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नूंह श्री राजेश कुमार सहित वाइस चेयरमैन डॉ. डी. वी. सेठी, मैनेजर अपर्णा एरी, डीएसपी हेडक्वार्टर पृथ्वी सिंह, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एक्सईएन अन्हूर हुड्डा, पृथ्वीराज कौशल, अभिभावक प्रतिनिधि नर सिंह व रईस खान, अध्यापिका सबनाम, अध्यापक दिनेश आर्य तथा प्रिंसिपल बलवंत बिश्नोई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



प्रिंसिपल बलवंत बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकल मैनेजिंग कमेटी की बैठक में सत्र 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तार से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से बजट को पास कर दिया गया। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 से आर्ट्स और साइंस के साथ-साथ कॉमर्स स्ट्रीम की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को अधिक विकल्प मिल सकें। बैठक में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। चेयरपर्सन नाजनीन भसीन ने स्कूल में शूटिंग रेंज और घुड़सवारी जैसी खेल सुविधाएं शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर खेल प्रशिक्षण मिल सके। इस दौरान आईजी रेवाड़ी रेंज आईपीएस नाजनीन भसीन ने नूंह पुलिस लाइन स्थित डीएवी स्कूल प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों के साथ स्कूल की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...