Skip to main content

मोदी जी की गारंटी वाली वैन अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा रही लाभ:चौधरी आज़ाद मोहम्मद पूर्व डिप्टी स्पीकर भाजपा नेता

 मोदी जी की गारंटी वाली वैन अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा रही लाभ:चौधरी आज़ाद मोहम्मद पूर्व डिप्टी स्पीकर भाजपा नेता 



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह(मेवात)


नूह जिले के फिरोजपुर झिरका विधानसभा में  15 मार्च की यात्रा के तहत सरकार की जनकल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर                        

चौधरी आज़ाद मोहम्मद पूर्व डिप्टी स्पीकर ने कहा कि अब हरियाणा में एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवार की बेटी को कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, इसके लिए । पूर्व मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी थी । उन्होंने ने कहा कि ऐसे गरीब परिवार जिन के घर में कोई नौकरी नहीं है, उसे 5 अंक अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि मोदी जी  का उद्देश्य प्रत्येक परिवार में चूल्हा जले, इसके लिए लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को आत्म निर्भर बनाने के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाकर सरकार स्वरोजगार से जोड़ रही है। ऋण उपलब्ध करवाने के लिए गांरटी सरकार दे रही है और ऋण पर जो ब्याज लगेगा वह भी सरकार देगी।          

  उन्होंने ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बताया कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों के बच्चों को मान्यता प्राप्त प्राईवेट विद्यालयों में पढऩे के लिए समान प्रदान करने के उद्देश्य से चिराग के नाम से महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र से जोडक़र पात्र लाभार्थियों को घर बैठे 397 योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है और बुजुर्गों को पेंशन बनवाने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, उनकी आयु 60 वर्ष पूरी होने पर स्वयं ही पात्र व्यक्ति की पेंशन लगाई जा रही है। इसी प्रकार कौशल रोजगार निगम के माध्यम जिन बीपीएल परिवारों की वार्षिक आमदनी एक लाख 80 हजार रूपये से कम है उन परिवारों उम्मीदवारों को नौकरियों में प्राथमिकता दी जा रही है।

चौधरी आज़ाद मोहम्मद पूर्व डिप्टी स्पीकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है कि 2047 तक भारत आत्मनिर्भर और विकसित भारत बन जाएगा। उन्होंने बताया कि हमें अपने खान-पान को बदलना होगा और हमें अपने खान-पान में ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज का प्रयोग करना चाहिए तभी हम निरोगी बन सकते हैं।

 चौधरी आज़ाद मोहम्मद पूर्व डिप्टी स्पीकर ने इस मौके पर  लोगों को आश्वासन दिया कि वह उनकी लाभार्थीओ को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन भी वितरित किए इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड के तहत किए गए उनकी आंखों एवं अन्य बीमारियों के निशुल्क इलाज के लिए सरकार का धन्यवाद किया विकसित भारत मोदी जी की गारंटी कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं के माध्यम से दिए जा रहे लाभ की भी विस्तार से जानकारी दी जा रही।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...