Skip to main content

हरियाणा प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे:- पूर्व मंत्री चौधरी आजाद मोहम्मद

 हरियाणा प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे:- पूर्व मंत्री चौधरी आजाद मोहम्मद


मिठाई खिलाकर व गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री नायब सैनी को दी मुबारकबाद।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह(मेवात)


हरियाणा प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करने तथा बधाई देने के लिए फिरोजपुर झिरका विधानसभा से पूर्व मंत्री चौधरी आजाद मोहम्मद चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर पहुंचे। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर पूर्व मंत्री चौधरी आजाद मोहम्मद ने नायब सैनी को गुलदस्ता भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। पूर्व मंत्री चौधरी आजाद मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के तर्ज पर प्रदेश हित में चलाई जा रही योजनाओं को आगे बढ़ाने समस्त प्रदेश के विकास के लिए अग्रसर होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी 10 की 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया 400 पार का नारा सच साबित होगा। पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद ने कहा कि हरियाणा प्रदेश बीजेपी सरकार मोदी की गारंटी सबका विकास समान विकास तथा सब का विश्वास जीतने का कार्य कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश भर में भरपूर विकास कराया गया वहीं उनकी योजनाओं को आगे बढ़ते हुए प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा सबका विकास समान विकास सबके विश्वास के साथ प्रदेश के हित में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार खत्म कर हर योजना को पोर्टल पर पहुंचाने का कार्य किया। भाजपा सरकार में बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां दी गई वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समस्त हरियाणा प्रदेश में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा पार्टी की प्रचंड  बहुमत से जीत होगी। वहीं उन्होंने कहा कि देशभर में मोदी लहर मोदी की गारंटी के साथ चल रही है हरियाणा प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनेगी। भाजपा पार्टी द्वारा बिना भेदभाव के प्रदेश का विकास किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि नुहू में बात जिले की तीनों सीटों पर इस बार कमल जरूर खिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मनोहर लाल खट्टर की योजनाओं को आगे बढ़ाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा प्रदेश को विकास पद पर ले जाने का कार्य किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...