Skip to main content

नौ मार्च बदलेगी मेवात की दिशा व दशा: नरेंद्र पटेल

 नौ मार्च बदलेगी मेवात की दिशा व दशा: नरेंद्र पटेल



- भाजपा जिलाध्यक्ष मीडिया समन्वयक के साथ पहुंचे गाँव-गाँव 



- बोले, मेवात की सांझी विरासत की महक को पूरे देश में फैलाएंगे।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह। बडकली चौक पर राजा हसन खां मेवाती के बलिदान दिवस को भव्य बनाने के लिए सामाजिक संगठनों के साथ-साथ अब भारतीय जनता पार्टी ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया समन्वयक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने गाँवों की पगडंडी नापी। कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने गाँव कोटला-कंसाली, करहेडा, अकलीमपुर, राजाका, मढी और उमरा में आयोजित नुक्कड सभाओं को संबोधित किया। 
मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि मेवात काला पानी नहीं, वीर और बलिदानियों की भूमि है। मुगल काल से लेकर अंग्रेजों के खिलाफ 1857 की क्रांति और जंग-ए-आजादी में मेवातियों का अतुलनीय योगदान है। आजादी की लड़ाई में हजारों मेवातियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। राजा हसन खां मेवाती सभी बलिदानियों के प्रेरणास्रोत हैं और सांझी विरासत ताकत। 
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेवात की सांझी विरासत की खुशबू को देश भर में फैलाने के लिए प्रयासरत है। 9 मार्च को बडकली चौक पर होने वाला राजा हसन खां मेवाती बलिदान दिवस समारोह मेवात की नई दिशा और दशा तय करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मेवात लगातार विकास पर अग्रसर है। पहली बार मेवात के युवाओं को निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर ईमानदारी से नौकरी मिल रही है। बीते नौ साल में स्कूल व काॅलेजों की संख्या को बढ़ाया गया है। नीति आयोग के हालिया रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत नूंह ज‍िले ने स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा और कृषि और जल संसाधन आदि में बड़े पैमाने पर सुधार कर लोगों को लाभ पहुंचाया है। इसके चलते नीत‍ि आयोग ने नूंह को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान पर रखा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ताहिरा बेगम, ब्लॉक समिति सदस्य बीरबल भारद्वाज, सरपंच रामपाल, सरपंच शौकत भादस, फखरू सरपंच करहेडी, हारूण सरपंच कनसाली, निसार सरपंच जैंतांका, सामाजिक कार्यकर्त्ता हसुका, काला सरपंच अकलीमपुर, आबिद सरपंच, फारूख, पूर्व सचिव अकबर और जैकम सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...