Skip to main content

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भाई नसीम अहमद भाजपा पार्टी के प्रदेश सचिव नियुक्त।

 भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भाई नसीम अहमद भाजपा पार्टी के प्रदेश सचिव नियुक्त।



भाजपा नेता नसीम अहमद ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी मुख्यमंत्री मनोहर लाल पार्टी के आलाकमान का किया धन्यवाद।


बिलाल अहमद/ब्यूरोचीफ नूह मेवात।


फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता हरियाणा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भाई नसीम अहमद को भाजपा पार्टी ने हाल ही में प्रदेश सचिव नियुक्त कर बड़ी जिम्मेवारी दी है। भाजपा पार्टी द्वारा पूर्व विधायक नसीम अहमद को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भाजपा आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व विधायक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हाल ही में नियुक्त हुए भाजपा प्रदेश सचिव नसीम अहमद ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा पार्टी ने मेवात का भरपूर विकास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा सब का विकास समान विकास को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश स्तर पर भाजपा पार्टी द्वारा जन संकल्प यात्रा तहत लगभग सभी विभागों के अधिकारी तथा सरकार आपके द्वारा आकर लोगों की समस्याओं को तुरंत प्रभाव से हल निकल रही है, जो उनके लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी वह हरियाणा के मुख्यमंत्री की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है, भाजपा पार्टी ने मेवात नूह में एक भी विधायक ना होते हुए समस्त जिले का भरपूर विकास कराया जिसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व संपूर्ण भाजपा पार्टी धन्यवाद की पात्र है। भाजपा नेता नसीम अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार द्वारा मेवात के लोगों की प्यास बुझाने के लिए 263 करोड रुपए की पेयजल योजना की बात हो, या जिले के  विकास की बात हो मनोहर लाल के दरवाजे मेवात के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी की नीतियों को लेकर वह गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेवारी दी है वह उसको बेखुबी ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे। भाजपा नेता नसीम अहमद ने पुनः भाजपा पार्टी के आला कमान का आभार प्रकट किया है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...