Skip to main content

ग्राम पंचायत नाई नगला को विकास में अव्वल लाने के प्रयास में ग्राम पंचायत की सरपंच आरिशा तफज्जुल

 ग्राम पंचायत नाई नगला को विकास में अव्वल लाने के प्रयास में ग्राम पंचायत की सरपंच आरिशा तफज्जुल



ग्राम पंचायत में बिजली पानी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ रास्तों के निर्माण में भी निभाई जा रही अहम भूमिका।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह जिले की उपमंडल फिरोजपुर झिरका की ग्राम पंचायत नाई नगला इन दिनों विकास के पथ पर अग्रसर है। ग्राम पंचायत की सरपंच आरिशा तफज्जुल के प्रयासों से गांव में मूलभूत सुविधाएं बिजली पानी इत्यादि का भरपूर ध्यान रखने के साथ-साथ साफ सुथरा गांव रखते हुए फिरनी वाले रास्ते का भी निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। सरपंच आरिशा तफ़ज़्जुल  ने कहा कि सरपंच बनने के बाद उनका एक ही सपना था कि उनके गांव में भरपूर विकास हो तथा गांव विकास के मामले में सबसे पहले पायदान पर हो, निरंतर गांव के विकास की ओर ध्यान देकर भरपूर विकास कराया जा रहा है। कुछ रास्तों के एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेज दिए हैं, तथा गांव के फिरने वाले रास्ते पर कार्य कर कर उसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। वहीं उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की योजनाओं के कारण देश-प्रदेश विकास में अग्रसर है। सरपंच आरिशा तफज्जुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका पहला कर्तव्य है। ग्राम पंचायत सरकार की सबसे छोटी इकाई होती है, मनोहर सरकार ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ छोटी सरकार ग्राम पंचायतो पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नाई नगला का भरपूर विकास कराने  के साथ-साथ हर अंतिम व्यक्ति तक सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि नाई नगला पंचायत में भरपूर विकास करने के साथ-साथ लोगों की प्यास बुझाने के लिए पंचायत की तरफ से घर-घर पानी के कुंडे बनवाऐ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तानों की सफाई के साथ-साथ उनकी जल्द चारदीवारी भी कराई जाएगी। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों को ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ-साथ ग्राम पंचायत नाई नगला के ग्रामीणों को योजनाओं को लाभ दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...