Skip to main content

मेवात के नाई नंगला गांव के रहने वाले पंजाब वक़्फ़ बोर्ड एस्टेट ऑफिसर जमील अहमद को गणतंत्र दिवस के अवसर उत्कृष्ट व ईमानदारी पूर्वक कार्य करने पर पर किया गया सम्मानित।

 मेवात के नाई नंगला गांव के रहने वाले पंजाब वक़्फ़ बोर्ड एस्टेट ऑफिसर जमील अहमद को गणतंत्र दिवस के अवसर उत्कृष्ट व ईमानदारी पूर्वक कार्य करने पर पर किया गया सम्मानित।



नाई नंगला ग्राम पंचायत की सरपंच आरिशा तफज्जुल के ससुर है, पंजाब वक़्फ़ बोर्ड में एस्टेट ऑफिसर जमील अहमद



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


भले ही नूह मेवात जिला देशभर में पिछड़े पायदान पर है, लेकिन नूहू मेवात जिले के रहने वाले लोग  देश-प्रदेश-विदेश में भी अपना डंका बजा रहे हैं। पिछड़े जिले नुहू मेवात के लोग प्रदेश हरियाणा के साथ-साथ प्रदेश पंजाब राजस्थान में भी बड़े-बड़े ओहदों पर विराजमान है। 75 वें गणतंत्र दिवस महापर्व के अवसर पर पंजाब वक़्फ़ बोर्ड में एस्टेट ऑफिसर के पद पर तैनात नाई नगला गांव के रहने वाले जमील अहमद को उनके उत्कृष्ट हुए ईमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। एस्टेट ऑफिसर जमील अहमद नाई नगला ग्राम पंचायत की सरपंच आरिशा तफज्जुल के ससुर हैं,जैसे ही उनके सम्मानित होने की खबर गांव में मिली तो संपूर्ण गांव के साथ-साथ नुहू मेवात जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। सरपंच आरिशा तफज्जुल ने कहा कि बड़े गर्व की बात है उनके ससुर पंजाब सरकार में बड़े पद पर रहकर लोगों की सेवा कर रहै है। वही वह गांव में सरपंच पद पर रहकर लोगों की सेवा कर रही है।



 नाई नगला ग्राम पंचायत की सरपंच आरिशा के ससुर व पंजाब वक़्फ़ बोर्ड में एस्टेट ऑफिसर जमील अहमद के बेटे तफज्जुल हुसैन मेव ने कहा कि उनके पिता ने अपनी नौकरी के दौरान संपूर्ण ईमानदारी पूर्वक राजकीय सेवा की है जो आज भी लगातार कर रहे हैं। उनके पिता उन्हें भी ईमानदारी पूर्ण कार्य करने की लगातार सलाह देते हैं। तफज्जुल हुसैन मेव ने बताया कि उनकी पत्नी आरिशा तफज्जुल नाई नंगला ग्राम पंचायत की वर्तमान सरपंच है, उन्होंने कहा कि उनके पिता पंजाब सरकार में राजकीय सेवा कर रहे है।

 वही वह अपने गांव में सरपंच पद पर रहते हुए लोगों की सेवाऐं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि उनके पिता को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट ईमानदारी पूर्वक कार्य करने सम्मानित किया गया है। वहीं उन्होंने जगह-जगह से बधाई देने वालों के लिए धन्यवाद प्रकट किया है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...