Skip to main content

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण

 उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण 



- उपायुक्त ने ध्वजारोहण कर भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली
-जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे मुख्यातिथि 



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बुधवार को जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया और राष्टï्रीय ध्वजारोहण करने के बाद मार्च पास्ट की ली। इससे पहले उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने शहीदी स्मारक पर जाकर देशी के वीर शहीदों को नमन किया। 
 उपायुक्त ने इस अवसर पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारियों को देखा और संबंधित अधिकारियों व स्कूल इंचार्ज को निर्देश दिए कि 26 जनवरी को सभी तैयारियां व जरूरी प्रबंध समयबद्ध तैयार होने चाहिए। आज के कार्यक्रम में जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट की टुकड़ियों की तैयारी बेहतर रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पानी व बिजली सहित सभी जरूरी प्रबंध समयबद्ध किए जाएं। सभी विभाग व अधिकारी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को गंभीरता से लें। 
उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्यातिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे व मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसी प्रकार उपमंडल फिरोजपुर झिरका में उपमंडलस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में होडल के विधायक जगदीश नायर, उपमंडल पुन्हाना में जिला परिषद नूंह के चेयरमैन जान मोहम्मद तथा उपमंडल तावड़ू में जिला परिषद महेंद्रगढ़ के चेयरमैन डा. राकेश कुमार मुख्यातिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। 


उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि 26 जनवरी को प्रात: 9.55 पर मुख्य अतिथि समारोह स्थल पर पहुंचेंगे व प्रात: 9.58 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राजकीय कन्या वरि. मा. विद्यालय उजीना, कंट्री ग्रामर स्कूल नूंह, बहुतकनीकी संस्थान मालब, राजकीय एसएसएस नूंह, राजकीय मॉडल वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय नूंह, डीएवी पब्लिक स्कूल नूंह, मदर्स प्राइड स्कूल नूंह के विद्यार्थी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों से संबंधित आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। परेड में हरियाणा महिला पुलिस बल, हरियाणा पुलिस बल, गृहरक्षी बल, व विभिन्न स्कूलों की एनसीसी, प्रजातंत्र के प्रहरी व बैंड की टुकड़ियां भाग लेंगी। 
इस अवसर पर एसडीएम नूह अश्वनी कुमार, नगराधीश गजेंंद्र सिंह जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत चहल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड़, एफएलएन संयोजक कुसुम मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...