Skip to main content

सभी अंत्योदय योजनाओं का एक स्थान पर लाभ मिलने से खुश हो रहे लाभार्थी

 सभी अंत्योदय योजनाओं का एक स्थान पर लाभ मिलने से खुश हो रहे लाभार्थी 



-बुधवार को गांव बादली, हसनपुर, रेहना, ढेकली, रहपुआ, रावली, हसनपुर नूंह में पहुंची विकसित भारत-संकल्प यात्रा, लोगों को सरकार की योजनाओं व सेवाओं का दिया लाभ दिया


बिलाल अहमद/ब्यूरोचीफ नूह मेवात।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के सपने को साकार करने के लक्ष्य के साथ विकसित भारत-संकल्प यात्रा एवं जनसंवाद कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार को जिला के गांव बादली, हसनपुर, रेहना, ढेकली, रहपुआ, रावली, हसनपुर नूंह में पहुंची और लोगों को सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिया। 

खंड पुन्हाना के गांव बादली में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद के चेयरमैन जान मोहम्मद व एसडीएम पुन्हाना मनीषा शर्मा, खंड फिरोजपुर-झिरका के गांव रावली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमार गर्ग, खंड तावडू़ के गांव हसनपुर में एसडीएम संजीव कुमार, खंड नूंह के गांव रेहना में नगराधीश गजेन्द्र सिंह, खंड इंडरी के गांव ढेकली में एसडीएम अश्वनी कुमार बतौर मुख्य अतिथि यात्रा का स्वागत किया और ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वïान किया। 

जिला परिषद के चेयरमैन जान मोहम्मद ने ग्रामीणों को संबोधि करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ सालों में देश में हुए परिवर्तन को हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। देश में विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं शुरू हुई हैं। गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव-गांव, नगर-नगर पहुंच रही 'मोदी की गारंटी वैनÓ हर एक नागरिक के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली की वाहक साबित हो रही है। यात्रा का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करना और नई योजनाओं के माध्यम से उनको लाभ पहुंचाना है। 

नगराधीश गजेन्द्र सिंह ने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि विकसित भारत-संकल्प यात्रा एवं जनसंवाद कार्यक्रम अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है। इस यात्रा के दौरान समय-समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लाभार्थियों को दिया गया मार्गदर्शन अद्भुत रहा है। यह यात्रा घर-घर जाकर जनता को योजनाओं से जोड़ रही है और उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी वजह से सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं तो वे अब इस यात्रा के दौरान अपने गांव में ही आवेदन कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।


सरकार की योजनाओं से किया जा रहा नागरिकों को लाभान्वित- एसडीएम संजीव कुमार


एसडीएम तावड़ू संजीव कुमार ने विकसित भारत-संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन कर अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर प्रदत्त सेवाओं को तत्परता से सरल तरीके से योजना का लाभपात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पात्र व्यक्ति को गांव में ही केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करना है। उन्होंने निर्देश दिए कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों की समस्या का समाधान सही तरीके से करना सुनिश्चित करें। सही योजना के चुनाव में उनकी सहायता करें और उन्हें योजना का लाभ देकर लाभांवित करें। ड्रोन के जरिए यहां लोगों को दिखाया गया कि किस तरीके से ड्रोन का इस्तेमाल मौजूदा समय में कृषि में कर सकते हैं। 

भाजपा नेता राजकुमार गर्ग ने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी को लेकर जो उत्साह गांव-गांव, कोने-कोने में दिख रहा है, वह अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने कहा कि देश का हर गरीब व्यक्ति जानता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटने वाले। 

लोक संपर्क विभाग के कलाकारों ने सरकार की योजनाओं का किया बखान

विकसित भारत-संकल्प यात्रा के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार अमले के कलाकारों ने विकास गीतों के माध्यम से लोक गायन शैली में लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाओं को लोक गीतों के जरिए जनता के समक्ष रखा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...