Skip to main content

गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आज

 गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आज 



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल कल बुधवार को वाईएमडी कालेज नूंह मे प्रात: 10 बजे आयोजित होगी, जिसमें उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे व परेड का निरीक्षण करेंगे। 

नगराधीश गजेंद्र सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सजावट, सुरक्षा, पार्किंग, वैकल्पिक यातायात व्यवस्था, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा टीमों की तैनाती, निर्बाध बिजली आपूर्ति आदि की समुचित व्यवस्था की जानी है। इस समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट्स की टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी सांस्कृतिक, डंबल, लेजियम सहित अन्य विधाओं में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उजीना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह, मारिया मंजिल स्कूल, हिंदू विद्या निकेतन स्कूल, मदर प्राइड स्कूल, कंट्री ग्रामर, बहुतकनीकी संस्थान मालब, आईटीआई तावडू के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे तथा स्वामी श्रद्धानंद स्कूल के विद्यार्थी सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति देंगे। डीएवी स्कूल के विद्यार्थी योग की प्रस्तुति देंगे तथा शहीद ले. किरण शेखावत राजकीय महिला कालेज सालाहेड़ी की छात्राएं वन एक्ट प्ले की प्रस्तुति देंगी। उन्होंने जिला प्रशासन के सभी विभागों को कार्यक्रम में समय पर पहुंचने का आह्वïान भी किया।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...