Skip to main content

शौकत सरपंच के प्रयास से बदल रही ग्राम पंचायत भादस की तस्वीर।

 शौकत सरपंच के प्रयास से बदल रही ग्राम पंचायत भादस की तस्वीर।



ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए गांव में पीने के पानी के बनवाए

जा रहे हैं कुंडे,गांव को कराया जा रहा भरपूर विकास।


बिलाल अहमद/ब्यूरोचीफ नूह मेवात।


फिरोजपुर झिरका नगीना उपखंड की ग्राम पंचायत भादस में सरपंच शौकत के नेतृत्व में ग्रामीणों के उत्थान के लिए लगातार विकास कार्य कराई जा रहे हैं। इतना ही नहीं ग्राम पंचायत भादस के सरपंच शौकत खान द्वारा जहां सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जाता है,ऐसे में नुहू दंगों के समय हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे को मजबूत करने की नीयत से उनका अहम योगदान भी रहा है। जिसके लिए बीते साल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिरोजपुर झिरका की उपमंडल अधिकारी डॉ० चिनार चहल द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। शौकत सरपंच ने खास जानकारी देते हो बताया कि ग्रामीणो की मूलभूत सुविधा पीने के पानी को लेकर गांव में बड़े सत्र पर कार्य कराए जा रहे हैं, गांव में पीने के पानी की किल्लत को देखते हुए घर-घर कुंडा बनवाने का कार्य किया जा रहा है। जिनकी संख्या अब तक 70-80 के बीच में हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गांव में साफ सफाई की बात हो चाहे नालियों रास्ते इत्यादि निर्माण की बात हो ग्रामीणों की हर समस्या पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में नशाखोरी से बचने जुआ सट्टा अन्य प्रकार के सामाजिक अपराधों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सही दिशा दिखाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को मध्य नजर रखते हुए उनके गांव में अध्यापकों की भारी कमी है लेकिन जिले के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द समाधान कराया जाऐगा। शौकत सरपंच भादस ने कहा चुनाव के समय उन्होंने ग्रामीणों से विकास के वादे किए थे जिनमें से कुछ कार्य पूरा कर दिए गए हैं कुछ अभी बाकी हैं उन्हें भी जल्द पूरा करने का कार्य किया जाऐगा। शौकत सरपंच भादस ने कहा कि मेवात जिले का हिंदू-मुस्लिम भाईचारा सदियों से मिशाल है कुछ असामाजिक तत्वों ने भाईचारा बिगड़ने की भरपूर कोशिशे से की थी लेकिन ग्राम पंचायत व आसपास के बुद्धिजीवी लोगों की वजह से भाईचारा खराब करने वाले लोगों की  साजिशें नाकामयाब रही। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी ग्राम पंचायत के लोगों का भरपूर प्यार में समर्थन प्राप्त हो रहा है, ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के साथ में जो वादे किए थे उन्हें हर हाल में पूरा कराया जा रहा है तथा ग्राम पंचायत का चहुमुखी विकास कराया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...