Skip to main content

उपायुक्त ने भूकंप आपदा पर 1 फरवरी को होने वाली मॉक ड्रिल के संबंध में दिए जरूरी निर्देश।

 उपायुक्त ने भूकंप आपदा पर 1 फरवरी को होने वाली मॉक ड्रिल के संबंध में दिए जरूरी निर्देश।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह उपायुक्त धीरेद्र खड़गटा की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आगामी एक फरवरी 2024 को जिला में पांच जगहों पर भूकंप आपदा पर होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियों व प्रबंधों पर जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें उपायुक्त ने जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 

बैठक से पहले राष्टï्रीय व प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों में होने वाली मेगा मॉक ड्रिल के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए और आपदा प्रबंधन योजना के तहत जरूरी कार्यवाही समयबद्ध करने के निर्देश दिए। 

विडियो कांफ्रेस ने बाद उपायुक्त ने कहा कि भूकंप आपदा जैसी स्थिति में स्थानीय लोगों, जान-माल आदि की सुरक्षा व रक्षा के लिए जिला आपदा प्रबंधन योजना के तहत प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा त्वरित कार्यवाही करनी होती है। ऐसी घटनाओं से बचने या सुरक्षा के लिए पहले तैयारी होना बहुत जरूरी है, तभी किसी संभावित स्थिति में सुरक्षा व बचाव संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिलावासियों को भूकंप जैसी परिस्थिति होने पर सुरक्षित रखने व सहायता उपलब्ध करवाने के लिए मॉक ड्रिल के माध्यम से एक प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सभी संबंधित विभाग भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। मॉक ड्रिल में कंट्रोल रूम स्थापित करने, प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य सेवाएं, पुलिस सुरक्षा व बैरिकैटिंग व आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान करने की सभी कला शामिल की जाएं। आपातकालीन स्थितियों में संचार को बनाए रखने के लिए एक सुदृढ़ योजना तैयार की जानी बहुत जरूरी है। इसमें संचार के लिए सुदृढ़ स्थानों का चयन, अच्छी तकनीकी तैयारी व त्वरित कार्यवाही शामिल है।

उपायुक्त ने एसडीएम तावड़ू, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, नूंह को निर्देश दिए कि वे भी आगामी एक फरवरी को अपने-अपने क्षेत्रों में भी मॉक ड्रिल का आयोजन करें तथा सभी संबंधित विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करें। इस बैठक में एसडीएम तावड़ू संजीव कुमार, एसडीएम पुन्हाना मनीषा शर्मा, एसडीएम फिरोजपुर झिरका डा. चिनार चहल, एसडीएम नूंह अश्वनी कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...