Skip to main content

नशा गौकशी अवैध शराब की बिक्री चोरी डकैती अन्य अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही, पुलिस की पैनी नजर:-इंस्पेक्टर राधेश्याम

 नशा गौकशी अवैध शराब की बिक्री चोरी डकैती अन्य अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही, पुलिस की पैनी नजर:-इंस्पेक्टर राधेश्याम



अपराध रोकथाम के लिए पुलिस की मदद करें आमजन ताकि अपराध पर लगे संपूर्ण तरीके से अंकुश।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम की टीम द्वारा सामाजिक बुराई जुआ सट्टा नशा अरे अवैध शराब की बिक्री ऑनलाइन ठगी चोरी डकैती अन्य अपराध पर पैनी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने आमजन से अपील करते हो कहा अपने गांव क्षेत्र से अपराध के खात्मे  के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि नूह एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में अपराधियों से सख्ती से निपटने के लिए फिरोजपुर झिरका पुलिस संपूर्ण तरीके से सक्षम है। वहीं उन्होंने कहा कि उनका दायित्व व फर्ज बनता है कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर तुरंत प्रभाव से जायज कानूनी कार्रवाई की जाऐ। उन्होंने कहा कि लगातार खाकी के प्रयास से आमजन व पीड़ितों को लूटने वाले बिचौलियों पर भी काफी अंकुश देखने को मिल रहा है। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हो कहा अपनी जायज शिकायत को लेकर वह निसंकोच थाने आए अगर कोई जांच अधिकारी उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रहा है तो सीधा उन्हें बताऐ, पीड़ित व्यक्ति को भटकने नहीं दिया जाएगा उनका हर हाल में न्याय दिलाया जाऐगा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने कहा कि इलाके में अवैध खनन ओवरलोडिंग पर पुलिस की कड़ी निगरानी है कहीं से भी शिकायत प्राप्त होती है तो तुरंत प्रभाव से कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के गांवो मैं संपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारा शांति है अगर कोई भी असामाजिक तत्व भाईचारा खराब करने की कोशिश करेगा तो किसी सूरत में बख्शा नहीं जाऐगा। उन्होंने कहा कि इलाके से अपराध को खत्म करने के लिए पुलिस पब्लिक का आपसी तालमेल बेहद जरूरी है, अपने गांव क्षेत्र से अपराध को समाप्त करने के लिए सामाजिक लोग पुलिस प्रशासन की मदद करें।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...