Skip to main content

फिरोजपुर झिरका शहर चौकी पुलिस ने चोरी मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार माल खरीदने वाला कबाड़ी फरार।

 फिरोजपुर झिरका शहर चौकी पुलिस ने चोरी मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार माल खरीदने वाला कबाड़ी फरार।



आरोपी से चोरी की गई दो लोहे की गाटर बरामद।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नुहू जिले की फिरोजपुर झिरका शहर चौकी पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार शहर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद ने बतलाया कि शिकायत प्राप्त हुई थी शहर फिरोजपुर झिरका बीवां रोड दाल मिल के पास से एक व्यक्ति ने दो गाटरों को चोरी कर कबाड़ी को बेच दिया है। पुलिस द्वारा तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्यवाही करते हुए गाटर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम ईकबाल पुत्र रमजान निवासी धमाला थाना फिरोजपुर झिरका बतलाया आरोपी द्वारा अपना जुर्म कबूल करते हुए चोरी की गई गाटरो को एक कबाड़ी को बेचना पाया गया। आरोपी की निशानदेही पर फिरोजपुर झिरका स्थित कबाड़ी की दुकान से पुलिस द्वारा  2 लोहे की गाटरों को बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा आप के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। वही इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी अभी फरार चल रहा है।



 शहर चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद ने बतलाया कि फिरोजपुर झिरका बीवां रोड़ दाल मिल के पास से लोहे की गाटर चोरी करने वाले आरोपी  इकबाल पुत्र रमजान निवासी धमाला को गिरफ्तार कर चोरी किए गए माल की बरामदगी कर आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वही इस मामले में माल खरीदने वाला कबाड़ी अभी फरार है लगातार पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है, जल्दी माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया जाऐगा।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...