Skip to main content

अपराध जांच शाखा रोजकामेव ने राजस्थान पुलिस के 6 हजार रुपये के इनामी संगीन वारदातों में वांछित व उद्धघोषित बदमाश तालिम उर्फ भोला को एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

अपराध जांच शाखा रोजकामेव ने राजस्थान पुलिस के 6 हजार रुपये के इनामी संगीन वारदातों में वांछित व उद्धघोषित बदमाश तालिम उर्फ भोला को एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार



अवैध हथियार अधिनियम के तहत केस दर्ज।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह । पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बतलाया कि उप-निरीक्षक विरेन्द्र सिंह, प्रभारी अपराध जांच शाखा रोजकामेव के नेतृत्व में गठित टीम को राजस्थान पुलिस के 6,000 रुपये के इनामी बदमाश व गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, राजस्थान की करीब डेढ दर्जन चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, गौ-तस्करी, डकैती इत्यादि जैसी अन्य संगीन वारदातों में वांछित व उद्धघोषित बदमाश को अवैध हथियार सहित दबोचने में कामयाबी मिली है । प्रभारी अपराध शाखा रोजकामेव, उप-निरीक्षक विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित एक टीम गस्त के दौरान रेवासन गांव गुरुग्राम-अलवर रोड पर मौजूद थी । इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि तालिम उर्फ भोला पुत्र बसीर निवासी बडका अलीमुद्दीन जो आरोपी काफी मुकदमों मे फरार चल रहा है और हमेशा अपने पास अवैध हथियार रखता है । जो तालिम उर्फ भोला उपरोक्त कहीं जाने के लिये सवारी के इंतजार में आई0एम0टी0 रोजकामेव मोड से आगे गुरुग्राम – अलवर रोड पर खडा हुआ है । सूचना के मुताबिक सीआईए टीम गुप्तचर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां पर एक शख्स पुलिस पार्टी को देखकर तेज कदमों से चलने लगा । जिसके बारे में गुप्तचर ने इशारा किया कि यही तालिम उर्फ भोला है । पुलिस के जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे काबू कर लिया । पूछताछ में युवक ने अपना नाम तालिम उर्फ भोला पुत्र बसीर निवासी बडका अलीमुद्दीन थाना रोजकामेव, जिला नूंह बतलाया । तलाशी लेने पर आरोपी के लॉवर से एक देसी कट्टा मिला । देसी कट्टा को खोलकर चेक किया तो उसके अंदर एक जिंदा कारतूस मिला । जिस संबन्ध मे संबन्धित धाराओं के तहत थाना रोजकामेव में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को नियमानुसार मुकदमा में गिरफ्तार करके पूछताछ की गई । पूछताछ के दौरान पता चला कि तालिम उर्फ भोला पर उपरोक्त मुकदमा के अतिरिक्त वर्ष 2021 में थाना सुरजगढ (राज0) में चोरी के 02 मामलें दर्ज है । जिनमें वह फरार चल रहा है । दोनों मामलों में राजस्थान पुलिस ने तालिम उर्फ भोला पर 03-03 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ है । इसके अलावा वर्ष 2010 में थाना सुशांत लोक गुरुग्राम मे डकैती की एक वारदात, वर्ष 2012 में थाना नूंह में हत्या के प्रयास व थाना नगीना में भगोडा की एक वारदात, वर्ष 2013 मे थाना सुशांत लोक गुरुग्राम में चोरी की एक वारदात, वर्ष 2015 मे थाना रोजकामेव व सोहना में गौ-तस्करी की एक-2 वारदात, वर्ष 2018 में थाना नूंह में सरकारी कार्य में बाधा डालने व हत्या के प्रयास की एक वारदात, वर्ष 2020 में था किशनगढ बास (राज0) में हत्या के प्रयास की एक वारदात, वर्ष 2021 में थाना बुहाना (झुंझुनु) व थाना चिरावा (झुंझुनु) में चोरी की 03 अलग-अलग वारदातों व वर्ष 2021 में ही थाना कोतवाली (फरीदाबाद) में चोरी की एक वारदात को अन्जाम देना भी कबूल किया है । आरोपी से पूछताछ जारी है । पूछताछ पर और भी वारदातों के खुलासा होने की संभावना है । आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना संबन्धित पुलिस की दी गई है । आरोपी को आज अदालत में पेश किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...