Skip to main content

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ईण्डरी (रोजकामेव) में हुई 48 लाख 33 हजार 240 रुपये की चोरी का पर्दाफाश करते हुये 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार -

 थाना रोजकामेव, जिला नूंह पुलिस को मिली बडी कामयाबी।


प्रबन्धक थाना रोजकामेव, निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 29/30.08.2023 की रात्रि को सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ईण्डरी (रोजकामेव) में हुई 48 लाख 33 हजार 240 रुपये की चोरी का पर्दाफाश करते हुये 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार -



आरोपियों से 01 मोटरसाईकिल व चोरी के 42 लाख 50 हजार रुपये किये बरामद – 


तीनों आरोपियों को 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया -


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह – 03 अगस्त 2023, नूह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुये बतलाया कि दिनांक 29/30.08.2023 की रात्रि को सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक इण्डरी (रोजकामेव) से 48 लाख 33 हजार 240 रुपये चोरी होने बारे एक सूचना थाना रोजकामेव पर प्राप्त हुई थी । जिस सूचना पर प्रबन्धक थाना रोजकामेव अपनी टीम के साथ गांव इण्डरी में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में मौका पर पहुंचा । मौका पर सीन ऑफ क्राईम टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व साईबर सैल टीम के साथ मौका घटनास्थल का गहनता से अवलोकन किया तथा मौका के फोटोग्राफ इत्यादि करवाये । हालात से उच्चाधिकारियों को तुरन्त अवगत कराया गया । जिस संबन्ध में बैंक शाखा प्रबन्धक भव्य अदलखा पुत्र श्री देवेन्द्र कुमार निवासी लक्ष्मण विहार, फेज–2, गुरुग्राम ने दिनांक 31.08.2023 को एक दरखास्त थाना रोजकामेव में तैनात उप-निरीक्षक मुनीपाल को पेश की । जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार तुरन्त मुकदमा दर्ज कर मुकदमा की तफ्तीश तकनीकी / वैज्ञानिक व विशेषज्ञ माध्यम से अमल में लाई गई । जांच पर 48 लाख 63 हजार 328 रुपयों में से 48 लाख 33 हजार 240 रुपये चोरी होने / गायब मिले तथा कैस सेफ को कोई नुकसान या चोट के निशान नहीं पाये गये और सी0सी0टी0वी0 की डी0वी0आर0 गायब मिली व कुछ लॉक टूटे हुये मिले । जिस पर प्रबन्धक थाना रोजकामेव के दिशा-निर्देश में उप-निरीक्षक मुनीपाल के नेतृत्व में गठित टीम ने दिन-रात कडी मेहनत करके तकनीकी / वैज्ञानिक व विशेषज्ञ माध्यम से चोरी का पर्दाफाश करते हुये दिनांक 01.09.2023 को गुप्तसूचना के आधार पर आरोपी इमरान पुत्र सोहराब निवासी घासेडा थाना सदर नूंह, गौरव पुत्र राजेन्द्र निवासी इण्डरी थाना रोजकामेव व बैंक मे कार्यरत कैशियर प्रतीक राय पुत्र कुलदीप कुमार निवासी कलायत, जिला कैथल हालबाद GLH, अरावली सोसायटी, सोहना को मुकदमा में गिरफ्तार किया । तीनों आरोपियों से मुकदमा के संबन्ध मे पूछताछ की गई । तीनों आरोपियों से औऱ अधिक गहनता से पूछताछ व बरामदगी के लिये दिनांक 02.09.2023 को नियमानुसार अदालत में पेश कर उनकों 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया । रिमांड अवधि के दौरान तीनों आरोपियों से चोरी किये गये रुपयों में से 42 लाख 50 हजार रुपये व एक मोटरसाईकिल को भी बरामद किया है । 


पूछताछ पर तीनों आरोपियों ने आर्थिक तंगी व कर्ज के कारण उपरोक्त चोरी की वारदात को अपने अन्य साथी के साथ मिलकर करना कबूल किया है तथा यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपी अपने अन्य साथी के साथ मिलकर पिछले एक/डेढ महिने से चोरी की वारदात को अन्जाम देने के लिये योजना बना रहे थे । पूर्व में नूंह हिंसा होने व दिनांक 28.08.2023 को दोबारा प्रस्तावित मेवात जलाभिषेक यात्रा के कारण पुलिस की लगातार गस्त, सक्रियता व नाका ड्यूटी होने तथा गांव में ठीकरी पहरा लगने के कारण आरोपियों को चोरी करने का मौका नहीं मिला । दिनांक 29.08.2023 को शाखा प्रबन्धक (सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक) के छुट्टी पर जाने के दौरान आरोपियों ने उस दिन चोरी करने की साजिश रच दी और रात्रि को चोरी वारदात को अन्जाम दिया । पूछताछ पर यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने स्ट्रोंग रुम के अन्दर कैश सेफ की 03 डूप्लीकेट चाबी भी तैयार करवाई थी और योजना के मुताबिक सी0सी0टी0वी0 की डी0वी0आर0 व अलार्म सायरन हुटर का तार काट दिया था । आरोपी कैश के साथ डी0वी0आर0 व औजार पेचकस आदि अन्य सामान को भी एक कट्टे में डालकर अपने साथ ले गये । योजना के मुताबिक अगले दिन आरोपी गौरव निवासी इण्डरी ने बैंक मैनेजर को खुद ही चोरी होने की सूचना दी । आरोपियों से पूछताछ जारी है । मुकदमा में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा । रिमांड अवधि के दौरान बकाया रकम व अन्य सामान को बरामद कर पूरे घटनाक्रम का भी पर्दाफाश किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...