Skip to main content

प्रभारी अपराध जांच शाखा नूंह, निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 25,000 रुपये के ईनामी बदमाश राहुल निवासी शिकारपुर को किया गिरफ्तार –

 अपराध जांच शाखा नूंह की एक और बडी कामयाबी – 


प्रभारी अपराध जांच शाखा नूंह, निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 25,000 रुपये के ईनामी बदमाश राहुल निवासी शिकारपुर को किया गिरफ्तार – 



आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा, एक रौंद व एक मोटरसाईकिल भी बरामद – 


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह – 03 सितम्बर 2023  निरीक्षक अमित कुमार, प्रभारी अपराध जांच शाखा नूंह ने जानकारी देते हुये बतलाया कि सहायक उप-निरीक्षक देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम गस्त पर गोल चक्कर बाईपास तावडू पर मौजूद थी । उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा नं0 47/2022 थाना सवीना, जिला उदयपुर (राज0) से राहुल निवासी शिकारपुर जिला नूंह पर 25,000 रुपये का ईनाम घोषित है ।  जो अपने पास अवैध हथियार रखता है । जो अपनी मोटरसाईकिल (R-15) पर सवार होकर अपने गांव शिकारपुर से गांव ग्वारका जायेगा । जिस सूचना पर नाकाबन्दी करके मौका से एक शख्स को मोटरसाईकिल सहित काबू किया । मोटरसाईकिल का नंबर चैक किया तो नंबर प्लेट पर HR-72F-8004 मार्का R-15 मिला । नामपता पूछने पर शख्स ने अपना नाम राहुल पुत्र निज्जर उर्फ निज्जा निवासी शिकारपुर थाना सदर तावडू, जिला नूंह बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से एक अवैध देशी कट्टा व एक रौंद बरामद हुआ । आरोपी राहुल उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर तावडू में संबन्धित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्टर करके आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । प्रथम पूछताछ पर आरोपी ने वर्ष 2022 में थाना सवीना जिला उदयपुर (राज0) में चोरी की एक वारदात को अन्जाम देना कबूल किया है । जिसमें आरोपी 25,000 रुपये का ईनामी बदमाश घोषित है । आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना संबन्धित थाना पुलिस को दी गई है । आरोपी को आज नियमानुसार अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है ।   


बता दे कि इससे पहले भी निरीक्षक अमित कुमार, प्रभारी अपराध जांच शाखा नूंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने दिनांक 21.08.2023 को 25,000 रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गनी निवासी शिकारपुर थाना सदर तावडू को अवैध देशी कट्टा व रौंद सहित व दिनाकं 01.09.2023 को 2-2 हजार रुपये के दो ईनामी बदमाश जुबेर पुत्र दीनू तथा ताहिर पुत्र दीनू निवासियान पल्ला थाना सदर नूंह व पूर्व में हुई नूंह हिंसा में शामिल कई मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...