Skip to main content

पुन्हाना शहर चौकी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की 12 पेटी बरामद 8 के खिलाफ केस दर्ज एक नशे के सौदागर को पुलिस ने दबोचा।

 पुन्हाना शहर चौकी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की 12 पेटी बरामद 8 के खिलाफ केस दर्ज एक नशे के सौदागर को पुलिस ने दबोचा।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र बिजारणिया के मार्गदर्शन में नशे के सौदागरों के खिलाफ विशेष कानूनी कार्रवाई करते हुए नूह जिले की पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा पकड़ा है, पुनहाना सिटी चौकी अंतर्गत पड़ने वाले गांव पाटाकपुर से 12 पेटियों में 1395 बोतले बरामद की गई है। पुलिस में इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी से पुलिस गहनता से पूछताछ करने के साथ-साथ प्रतिबंधित दवाइयो के मुख्य ठिकानों का पता लगाने के प्रयास में लगी है। पुनहाना शहर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए पुनहाना व सिटी चौकी पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गांव पटाकपुर में एक घर के समीप दबिश दी मौके पर 12 पेटी नशे के प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाइयो की बरामद हुई गिनती करने पर पेटियों से 1395 शीशी भरी मिली मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करके आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया इसके बाद कार्रवाई करते हुए एक आरोपी आरिफ निवासी नीमखेड़ा को गिरफ्तार किया उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।



 चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है की चौकी अंतर्गत क्षेत्र में किसी भी सूरत में नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर पैनी नजर है, लगातार नशे की बिक्री करने वाले आरोपियों की धर पकड़ अभियान चलाने के साथ-साथ उनके खिलाफ विशेष कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी रहेगी, मामले से फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...