Skip to main content

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला नूंह पुलिस अलर्ट हर संदिग्ध पर रखी जा रही है पैनी नजर:-SP नरेंद्र सिंह बिजरानीया

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला नूंह पुलिस अलर्ट हर संदिग्ध पर रखी जा रही है पैनी नजर:-SP नरेंद्र सिंह बिजरानीया



सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए किए व्यापक पुलिस प्रबंध।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह (मेवात)

                 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बतलाया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला नूंह में राष्ट्रीय पर्व-स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को अनाज मंडी नूंह में मनाया जायेगा । इस बार अनाज मंडी नूंह में श्री मूलचंद शर्मा मंत्री परिवहन एवं खनन विभाग हरियाणा सरकार ध्वजारोहण करेंगे ।


              जिला में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है । जिले में कानून व्यवस्था एंव शांति की दृष्टि से अलग-अलग जगह नाके स्थापित किये गये हैं । कडी सुरक्षा को लेकर लगायें पुलिस नाकों के द्वारा संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और आनें जानें वालें सदिंग्ध व्यक्ति/वाहनों को चैक किया जा रहा है । सभी थाना प्रबंधकों द्वारा अपनें-2 क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखनें हेतु भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गस्त पडताल करने के निर्देश जारी किए गए हैं और इसके अलावा उन्हें निर्देशित किया गया कि अगर कोई संदिग्ध पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाये । इसके साथ ही सभी थाना व क्राईम युनिट द्वारा भी इलाकों में स्थित होटल, धर्मशालाओं, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला व गेस्ट हाउस इत्यादि को बारीकी से चैक किया जा रहा है । 


             आगे बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की को लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई है । पुलिस को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं । थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने एरिया में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं । बिना नंबर वाले वाहनों की भी लगातार चेकिंग के निर्देश दिए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई असमाजिक गतिविधि उत्पन्न ना हों । समारोह स्थल पर व्यापक तौर पर प्रबंध करते हुये चारों तरफ दंगा निरोधक यंत्रो सहित जवान तैनात किये गये है । पब्लिक इन्ट्री गेट पर मैटल डोर डिटेक्टर लगाये गये हैं । चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी । सुरक्षा की दृष्टि से पैरामिलिट्री व हरियाणा पुलिस की 26 कंपनियों के अतिरिक्त नूंह पुलिस के 350 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है । जो अलग-अलग स्थानों पर निगरानी करेंगे । वी0आई0पी0 महोदय की पूर्ण रूप से सुरक्षा करना और समारोह को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराना ही इस ड्यिूटी का मुख्य उद्देश्य है ।


असामाजिक तत्वों के बारे में सूचना देने की अपील :-


               पुलिस अधीक्षक नूंह ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल/ढाबा, धर्मशाला व गेस्ट हाउस में ठहरने का पता चलता है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन/चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत दें ।


        आगे कहा कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसे न छुए, क्योंकि इसमें कोई बम या विस्फोटक पदार्थ हो सकता है । ऐसी लावारिस वस्तुओं के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते अप्रिय घटना होने से बचा जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...