Skip to main content

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर:-DSP शतीश वत्स

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर:-DSP शतीश वत्स



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए पुलिस सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी।उक्त बातें फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सतीश वत्स ने कही, उन्होंने कहा कि नूह में हुई हिंसा को लेकर जहां पुलिस प्रशासन द्वारा संपूर्ण तरीके से सूझबूझ से काम लिया गया। वही आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस को लेकर फिरोजपुर झिरका में पुलिस सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी,डीएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस संपूर्ण तरीके से अलर्ट है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति युवा भड़काऊ आपत्तिजनक पोस्ट ना करें अन्यथा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि को मध्य नजर रखते हुए हरियाणा राजस्थान की सीमा झिर रोड़ मुंड़ाका बॉर्डर,बीवां दोरक्खी बॉर्डर इत्यादि अन्य जगह नाके लगाकर पुलिस के जवानों द्वारा वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। ताकि कोई असामाजिक तत्व सीमा में एंट्री नहीं कर सके। डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सतीश वत्स ने जहां इलाके के लोगों को संपूर्ण तरीके से सद्भाव भाईचारा बनाने की अपील की असामाजिक तत्वों पर पेनी नजर रखने के साथ-साथ अगर कहीं पर भी अवैध गतिविधि होती है तो पुलिस प्रशासन को तुरंत बताएं ताकि त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...