Skip to main content

बड़ी कार्यवाही:-एसपी नरेंद्र बिजरानीया ने आठ होमगार्ड, पांच एसपीओ की सेवा समाप्त एक चौकी प्रभारी को किया लाईन हाजिर।

 नूंह एसपी ने आठ होमगार्ड और पांच एसपीओ पर की कार्रवाई, नाके पर रकम वसूली करने का आरोप।



एसपी नरेंद्र बिजरानीया ने आठ होमगार्ड, पांच एसपीओ की सेवा समाप्त एक चौकी प्रभारी को किया लाईन हाजिर।


नाके पर रकम वसूली करने का आरोप, पुलिस नाकों की संख्या भी कम की।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणियां ने पुलिस नाकों पर वाहन जांच के नाम पर वसूली करने के नाम पर रकम लेने के आरोप में पांच एसपीओ (स्पेशल पुलिस अफसर) और आठ होमगार्ड की सेवा समाप्त कर दी। जबकि मोहम्मदपुर चौकी प्रभारी एएसआइ राजेश कुमार तथा तीन पुलिस कर्मियों लाइन हाजिर कर दिया।


इनकी जगह की जाएगी नई नियुक्ति:-


इनकी जगह नई नियुक्ति की जाएगी। पुलिस नाकों की संख्या भी 52 की बजाय 26 कर दी गई है। एसपी के इस कार्रवाई से जिम्मेदारी से डयूटी नहीं करने वाले पुलिस कर्मियों की चेहरे की रंगत उड़ी हुई है।


सूत्र बताते हैं कि जल्द ही एसपी की ओर से दूसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी। कुछ थाना प्रभारी और सह-प्रभारी भी इधर से उधर किए जा सकते हैं। बुधवार को कार्रवाई कर एसपी की ओर से यह संदेश दिया गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त तथा डयूटी में लापरवाही दिखाने वाले किसी भी पुलिस कर्मी तथा अफसर पर कार्रवाई करने में देर नहीं लगाई जाएगी।


सभी पुलिसकर्मियों, होमगार्ड एवं एसपीओ को किया लाइन हाजिर:-

तावडू के कनवाड़ी एवं फिरोजपुर झिरका थाना के बीवां पुलिस नाके के सभी आठ होमगार्ड एवं पांच एसपीओ को सेवा मुक्त कर दिया है। वहीं, पुन्हाना थाना क्षेत्र के डोंडल पुलिस नाके पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों, होमगार्ड एवं एसपीओ को लाइन हाजिर किया है। इन नाकों से ओवरलोड वाहन आसानी से पार हो जाते थे। जिन वाहनों के चालक पुलिस कर्मियों की इच्छा नहीं पूरी करते थे उन्हें ही रोका जाता था।



इन्हीं नाकों से 31 जुलाई को हुई हिंसा के दौरान भरतपुर तथा अलवर जिला से वह युवक तथा बाइक में आसानी से शहर में आ गए जो हिंसा में शामिल थे। कई होमगार्ड तथा एसपीओ तो डयूटी स्थल से गायब थे।


उनकी ओर से जिला मुख्यालय को हिंसक भीड़ आने की सूचना भी नहीं दी गई थी। इनके अलावा मोहम्मदपुर अहीर पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार को भी शिकायत मिलने पर लाइन हाजिर किया गया है। सम्मन स्टाफ में लगे एक और एसपीओ को भी एसपी ने सेवा मुक्त कर दिया है।

क्या कहते है एसपी:-

पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नूंह जिले में पुलिस विभाग में यदि किसी भी भ्रष्टाचार से संबंधित कोई शिकायत मिली और जांच में आरोप सही मिले तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।


- नरेंद्र बिजारणियां,एसपी नूह(मेवात)

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...