Skip to main content

खरीफ फसलों की खरीद के लिए मंडियों में हों पर्याप्त सुविधाएं : उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा

 खरीफ फसलों की खरीद के लिए मंडियों में हों पर्याप्त सुविधाएं : उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा



-उपायुक्त ने फसलों की खरीद के संबंध में अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह, 22 अगस्त - उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि खरीफ फसलों की खरीद के लिए संबंधित मार्केट सचिव मंडियों में पीने के पानी, बिजली, साफ-सफाई व शौचालय सहित पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी आढ़तियों के पास पंखा, झरना, तिरपाल आदि जरूरी सामान व उपकरण उपलब्ध होने चाहिए। 

उपायुक्त मंगलवार को कैंप कार्यालय में खरीफ फसलों की खरीद के संबंध में सभी एसडीएम, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, मार्केटिंग बोर्ड व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम मंडियों को चेक करें तथा इसकी रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करें। मंंडियों में किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि मंडियों में मोस्चर मीटर (कैलीवेटर) भी होना चाहिए। सभी खरीद एजेसियां यह भी सुनिश्चित करें कि किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम में न बिके। अगर कोई फस्ल निर्धारित मानक अनुसार नही हैं, तो संबंधित किसान व आढ़ती को निर्देश जारी करें कि इस फसल को सुखाकर, पंखा आदि लगाकर दोबारा लाएं। इसी प्रकार खरीद एजेंसियां जल्द से जल्द खाद्यान्न का उठान करवाना सुनिश्चित करेंगी और इसके लिए ठेकेदार को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करेंगी। उठान में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। सभी मार्केट सचिव मंडियों के मैन गेटों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य व क्वालिटी से संबंधित मापदंडों संबंधी विवरण के फलैक्स बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करेंगें। सभी मंडियों में एक कंट्रोल रूम बनाया जाए तथा कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर भी फलैक्स बोर्ड पर लिखा हो। 

बैठक में एसडीएम पुन्हाना मनीषा शर्मा, एसडीएम नूंह अश्वनी कुमार, एसडीएम फिरोजपुर झिरका डा. चिनार चहल, एसडीएम तावडू संजीव कुमार, जिला खाद्य एवं अपूर्ति नियंत्रक महेश यादव, हैफेड मैनेजर नीरज कुमार, सचिव राजवीर सिंह, विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...