Skip to main content

जिला प्रशासन के प्रयासों का दिखने लगा असर, पटरी पर लौटने लगा जनजीवन।

 जिला प्रशासन के प्रयासों का दिखने लगा असर, पटरी पर लौटने लगा जनजीवन।



 डीसी धीरेंद्र खड़गटा तथा एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने फिल्ड में लिया हालात का जायजा



 - अफवाहों को लेकर सजग रहने लगे नागरिक


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह, 7 अगस्त। जिला प्रशासन के प्रयासों से क्षेत्र में आम जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। जिला नूंह में सोमवार को कर्फ्यू में दी गई चार घंटे की ढील के दौरान लोगों ने शांतिपूर्वक तरीके से अपने रोजमर्रा के काम निपटाए। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा तथा पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने फिल्ड में उतरकर हालात का जायजा लिया।

सभी समुदाय के लोग शांति व सद्भाव के साथ सहयोग करते हुए शांति बहाली में जुटे रहे। किसी भी तरह की अफवाहों पर अब लोग पूरी तरह से सजग दिखाई दे रहे हैं। विभिन्न बाजारों में नागरिकों ने अपने जरूरी सामान खरीदे। जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी लगातार लोगों के संपर्क में रहे तथा नागरिक भी पूरा सहयोग करते नजर आए।


 बैंकों में सामान्य तरीके से हुआ लेन-देन 


जिलाधीश के आदेश अनुसार कर्फ्यू में ढील के दौरान जिला में आज प्रातः 10 बजे से दोपहर  3 बजे तक बैंक व एटीएम खुले रहे। इस दौरान बैंकों में सभी कर्मचारी तथा अधिकारी मौजूद रहे। बैंकों से संबंधित सभी सेवाएं सामान्य रूप से चलती रही। सुबह 11:00 से 3:00 तक सामान्य तरीके से नकद लेनदेन का काम रहा। इस संबंध में किसी भी बैंक शाखा में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। सामान्य दिनों की तरह कर्फ्यू ढील की अवधि में निर्धारित सेवाएं जारी रही।

शहर में स्थित यूनियन बैंक के मैंनेजर धर्मेंद्र सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी आदेश अनुसार बैंकों को खोला गया। आम नागरिक बैंकों में आकर अपना लेनदेन कर रहे हैं। शहर में एटीएम भी खोले गए हैं जिनसे ग्राहक वितीय लेनदेन कर रहे हैं।

यूनियन बैंक में पैसे का लेनदेन करने के लिए आए ग्राहक अरसद ने कहा कि बैंकों के बंद रहने से हमें वितीय लेनदेन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब बैंक खुलने पर परेशानी दूर हो गई है। हम अपना रोजमर्रा का बैंक लेनदेन कर रहे हैं ताकि अपने लिए जरूरी सामान खरीद सकें और अन्य जरूरत पूरी कर सकें।


- मंडियों में भी सामान्य रहा व्यापार


जिला की सभी मंडियों में कर्फ्यू ढील की अवधि में कामकाज पूरी तरह से सामान्य रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिक भी मंडियों में अपने घरेलू जरूरी सामान खरीदते दिखे। मंडियों में काम करने वाले मजदूरों को सामान्य दिनों की तरह कामकाज मिलने लगा। चाहे अनाज मंडी हो या सब्जी मंडी, हर जगह नागरिक अपने अपने कार्यों में व्यस्त दिखाई दिए।


- सरकारी कार्यालयों में सामान्य रूप से हुआ कार्य


जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में सामान्य रूप से कार्य हुए। नागरिक विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के आदेश अनुसार सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में कामकाज निपटा रहे हैं। उपायुक्त कार्यालय सहित तमाम कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों ने अपना काम निपटाया। सभी अंत्योदय तथा सरल केंद्रों में भी कामकाज सामान्य रहा।


डीसी ने अधिकारियों को दिए स्टेशन पर मौजूद रहने के आदेश


उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जिला के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बिना पूर्व अनुमति के अपना स्टेशन ना छोड़े। सभी के लिए अपना स्टेशन मेंटेन रखना जरूरी है। अगर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी इन आदेशों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने इस संबंध में सभी अधिकारियों को पत्र भेजकर इन आदेशों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...