Skip to main content

मुफ्ती और आचार्य ने गले मिलकर दिया हिंदू-मुस्लिम एकता की मजबूती का संदेश।

 मुफ्ती और आचार्य ने गले मिलकर दिया हिंदू-मुस्लिम एकता की मजबूती का संदेश।



सर्व समाज अमन कमेटी नगीना की पहली मीटिंग बनी भाईचारे की रणनीति।


हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की डोर कभी नहीं होगी कमजोर: मौलाना रफीक अहमद


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नगीना। सर्व समाज अमन कमेटी नगीना की पहली बैठक में मौलाना मुफ्ती रफीक अहमद और स्वामी वेद प्रकाश परमार्थी ने गले मिलकर हिंदू मुस्लिम एकता की मजबूती का संदेश दिया। महर्षि दयानंद आदर्श गौशाला मरोड़ा के संचालक स्वामी वेद प्रकाश परमार्थी ने कहा कि मेवात क्षेत्र में कभी देंगे नहीं हुए लेकिन कुछ लड़कों की नादानी के कारण इलाके की छवि धूमिल हुई है। हिंसा के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भी दुनिया मेवात की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देती हैं। इस नई शुरुआत को मिलजुल कर आगे बढ़ाना जिससे भविष्य में कोई परेशानी न आए। स्वामी ने कहा कि हमें गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के दिलो-दिमाग पर छाए खौफ को भी दूर करना होगा। दारुल उलूम हुसैनिया मदरसा मांडीखेड़ा के मुफ्ती मौलाना रफीक अहमद ने कहा कि गीता और कुरान में कहीं हिंसा की बात नहीं लिखी है केवल मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम है। जिन दरिंदों ने हमारे भाईचारे की डोर को कमजोर करने की साजिश रची है उन्हें कठोर सजा मिलनी ही चाहिए। डीएसपी सतीश कुमार वत्स ने कहा कि गुनहगारों की पहचान के लिए पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है। किसी बेगुनाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। जो लोग वास्तव में इस हिंसा से जुड़े हैं उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज को चाहिए कि वह उन लोगों के नाम पुलिस को बताएं या पुलिस के सामने उन्हें पेश करें जिनका हिंसा में हाथ है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सतीश कुमार ने सर्व समाज अमन कमेटी नगीना के सदस्यों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है इससे समाज को नई दशा और दिशा मिलेगी।

 पूर्व मंत्री चौधरी आजाद मोहम्मद ने कहा कि बड़कली चौक पर शतप्रतिशत दुकानें खोलने का अभियान लगातार जारी है। कल भी दुकानदारों से बातचीत हुई थी। नगीना में 80 से 90 फीसदी दुकानें खुल चुकी है। मेवात जिले में सदियों से हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा कायम रहा है और आगे भी रहेगा इसके लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत है।



इस अवसर चौधरी आजाद मोहम्मद पूर्व डिप्टी स्पीकर हरियाणा सरकार ,आयोजक बीरबल भारद्वाज, हाजी जान मोहम्मद अटेरना, शिक्षाविद मोहम्मद खालिद, समाजसेवी राजूद्दीन के अलावा नगीना थाना प्रभारी रतन सिंह समेत अमन कमेटी नगीना के सदस्य, एडवोकेट सुबोध कुमार जैन, पूर्व सरपंच महेंद्र, पूर्व सरपंच ओम प्रकाश, तुलाराम सैनी, आचार्य वेद प्रकाश, रामपाल सरपंच करहेड़ा, डॉक्टर प्रेमचंद, धर्मवीर, अमित जैन, सुभाष जलालपुर, राजपाल सरपंच, जयसिंह गंडूरी, पूर्व शिक्षक बख्शी राम, नसीम सरपंच सांठावाड़ी, शौकत सरपंच भादस, अजीज हुसैन सरपंच जलालपुर, पूर्व सरपंच जमशेद, पूर्व सरपंच अनवर, इकबाल सरपंच जैताका, समसू सरपंच अकलीमपुर, हाजी ईशा उमरा, बिल्ला सरपंच नांगल, भूटटो सरपंच मांडीखेड़ा, अबरार लंबरदार अध्यक्ष, अत्ताउल्लाह खान आदि पंच सरपंच, नंबरदार, समाजसेवी, बुद्धिजीवी,शिक्षाविद् व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...