Skip to main content

विमुक्त एवं घुमंतु जातियों को सरकार की योजनाओं का मिले त्वरित लाभ : डीसी

 विमुक्त एवं घुमंतु जातियों को सरकार की योजनाओं का मिले त्वरित लाभ : डीसी



- नूंह में आयोजित दो दिवसीय शिविर में 44 पात्र लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह,22 अगस्त। विमुक्त एवं घुमंतु जातियों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ -साथ अन्य श्रेणियों के नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को नूंह के डीआरडीए हॉल में पहलेे दिन भी शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें लगभग 44 लोगों ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया। अपने मूलभूत दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र,पेंशन ,वोट कार्ड, आधार कार्ड, विवाह शगुन योजना, पैन कार्ड आदि बनवाए और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। जिला कल्याण अधिकारी जगदेव सिंह ने बताया कि डीसी धीरेन्द्र खडग़टा के मार्गदर्शन मेंं कैंप घुमंतू विकास बोर्ड और हरियाणा सरकार मिलकर आयोजित कर रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं को बिना विलंब के पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रमों की श्रृंखला में डीसी धीरेन्द्र खडग़टा के मार्गदर्शन में विमुक्त, टपरीवास, घुमन्तु अर्ध घुमन्तु जाति के नागरिकों के साथ- साथ सभी श्रेणी के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से शिविर लगाए जा रहे हैं।  शिविरों में  विमुक्त, टपरीवास, घुमन्तु, अर्ध घुमन्तु जाति के साथ साथ सभी श्रेणियों के लोगों को  सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में आए नागरिकों को संबंधित विभागों द्वारा पहचान पत्र,आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के साथ योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है । उन्होंने बताया कि कैंप आयोजित करने के पीछे सरकार का मुख्य मकसद यही है कि विमुक्त, टपरीवास, घुमन्तु अर्ध घुमन्तु जाति के नागरिकों के प्रमाण पत्र संबंधित खंडों में बनाए जाएं,ताकि पात्रों को सरकार की योजनाओं का निर्बाध रूप से लाभ मिल सके।    जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिविर में 44 व्यक्तियों ने पहुंचकर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली,जिसमें से 6 नागरिकों ने परिवार पहचान पत्र बनवाने और डाटा सत्यापन कराया,वहीं 8 नागरिकों ने आधार कार्ड, 1 विवाह शगुन योजना, 1 व्यक्तियों ने वोट कार्ड, 24 नागरिकों ने पेंशन संबंधी कार्य तथा 2 व्यक्तियों के राशन कार्ड, 2 व्यक्तियों ने पैड कार्ड बनाए गए। से संबंधित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...