Skip to main content

किसी की सुरक्षा पर नहीं आएगी आंच सभी समुदाय भाईचारे के साथ रहें : रेनू भाटिया

 किसी की सुरक्षा पर नहीं आएगी आंच सभी समुदाय भाईचारे के साथ रहें : रेनू भाटिया



भाईचारा को दागदार करने वाला कोई काम ना करें।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह, 17 अगस्त। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि नूंह की सभी महिलाओं, बच्चों व आम नागरिकों की सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आएगी। सरकार पूर्ण रूप से हर नागरिक को सुरक्षा देने को प्रतिबद्ध है। गलत हरकत करने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। फिर भी अगर किसी को कोई परेशानी है तो महिला आयोग से संपर्क करें। श्रीमती भाटिया आज उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

उन्होंने कहा कि ब्रज मंडल की घटना नहीं होनी चाहिए थी। यह दूखद घटना है। जिला की सभी महिलाओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी बहन के साथ कोई बुरा व्यवहार करता है या कोई अन्य गैर कानूनी कार्य करता है तो तुरन्त थाने में जाकर मामला दर्ज़ कराएं। सरकार सभी नागरिकों की सुरक्षा का ख्याल रखेगी। 

उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं। पूरा देशा एक ही झंडे के नीचे आता है। भारत-माता का झंडा बहुत ऊंचा है। दुनिया में इस झंडे का अहम स्थान है। हमें अपने क्षेत्र, देश व झंडे की लाज रखनी चाहिए। कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जो भाईचारा को दागदार करें। सभी समुदाय भाईचारे के साथ रहें तथा अमन चैन से अपनी जिंदगी गुजारे।

श्रीमती भाटिया ने महिलाओं से अपील की है कि वे कभी भी किसी से प्रेरित होकर कोई बात ना कहें। जो भी बात आयोग के सामने रखें, वह ठोस सबूतों के आधार पर रखें। इस तरह की बातों से कई बार माहौल खराब होता है। ऐसे में हमेशा सच का साथ देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने शांति बहाली के लिए अच्छे प्रयास किए हैं। महिला आयोग भी महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। इस मौके पर एएसपी ऊषा कूंडू भी मौजूद थी।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...