Skip to main content

नूह हिंसा के बाद हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारे की बागडोर को मजबूत करने में लगे डीएसपी सतीश वत्स

 नूह हिंसा के बाद हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारे की बागडोर को मजबूत करने में लगे डीएसपी सतीश वत्स



लगातार कर रहे इलाक़े के मौजिज लोगो के साथ शांति-वार्ता बैठकें।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा के दौरान बीते 31 जुलाई को नूह में हुई हिंसा से कुछ असामाजिक तत्वों ने सदियों से मिशाल रहे नूह जिले के हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारे के बीच खाई पैदा हो गई थी। जिले में क्षेत्र में शांति हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे को दोबारा से भरपूर तरीके से कायम करने के लिए नूह उपायुक्त श्री धीरेंद्र खड़गटा एसपी श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के निर्देशन में लगातार दोनों ही समुदाय के लोगों के साथ शांति वार्ता बैठकें जारी हैं। पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों व डीएसपी स्तर के अधिकारियों के निर्देशन में जहां हिंसा से जुड़े आरोपियों की पहचान कर लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। ऐसे में नूह मेवात जिले में संपूर्ण शांति कानून व्यवस्था हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे को बरकरार रखने की नीयत से फिरोजपुर झिरका के डीएसपी श्री सतीश वत्स द्वारा झिरका वे नगीना थाना अंतर्गत गांव-गांव इलाके के मौजिज व्यक्तियों के साथ शांति वार्ता बैठक कर इलाके में हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे की डोर को मजबूत करने के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति की अपीले की जा रही है। नूंह में हुई हिंसा के बाद से ही इलाके में संपूर्ण तरीके से शांति व्यवस्था कायम करने के लिए फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सतीश वत्स द्वारा फिरोजपुर झिरका के गांव दोहा, रावली,कोलगांव,घाटा-शमशाबाद,साकरस महू इत्यादि दर्जनों गांव में हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे की बागडोर को मजबूत करने की नीयत से लगातार शांति वार्ता बैठके की जा रही है। नगीना क्षेत्र के मांडीखेड़ा,नांगल-मुबारिकपुर,



जाटका-सिसवाना, भादस,ईमामनगर,जलालपुर फिरोजपुर,बडकली चौक,नगीना शहर इत्यादि दर्जनों गांवो में दौरा कर इलाके में हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए संपूर्ण तरीके से शांति बनाने की अपील की गई। फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सतीश वत्स ने बताया कि लगातार हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को पूर्ण तरीके से पुलिस सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। नुहू जिले में क्षेत्र के हालात अब बिल्कुल सामान्य हैं, फिर भी लगातार लोगों के साथ शांति वार्ता की बैठकें जारी है। वहीं उन्होंने कहा कि हिंसा से जुड़े दंगाइयों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाऐगा। पुलिस विभिन्न तकनीकी सुविधाओं सीसीटीवी कैमरों फुटैज इत्यादियों का सहारा लेकर दंगाईयो की पहचान करने में लगी हुई है और लगातार पुलिस प्रशासन की अलग-अलग टीमें हिंसा से जुड़े दंगाईयो के ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सतीश वत्स ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा किसी भी बेकसूर व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाऐगा, बेकसूर व्यक्तियों को डरने की जरूरत नहीं है वह अपने कामकाज करें।



 वहीं उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि दंगाइयों को पकड़वाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक,व्हाट्सएप, ट्विटर,अन्य सोशल साइटों पर पुलिस का साईबर तंत्र खुफिया विभाग द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। अगर किसी भी व्यक्ति विशेष ने किसी जाति धर्म विशेष के खिलाफ कोई भी सांप्रदायिक दंगा भड़काने वाली पोस्ट की तो किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि कुछ युवाओं द्वारा सांप्रदायिक धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए आग में घी डालने का कार्य किया जा रहा है उनके खिलाफ हर हाल में कानूनी कार्रवाई की जाऐगी। वहीं उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे को बरकरार रखने के लिए हिंदू-मुस्लिम दोनों ही समाज भाईचारे की अलख जगाते हुए एक साथ रहे। नूह मेवात जिला सदियों से हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे की मिसाल रहा है नुहू के हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे को किसी भी सूरत पर टूटने नहीं दिया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...