Skip to main content

नूंह हिंसा के मामले में पुलिस कर्मचारी से सरकारी असलाह लूटकर फायरिंग करने के मामले में संलिप्त आरोपी को पुलिस मुठभेड के बाद किया गिरफ्तार।

 नूंह हिंसा के मामले में पुलिस कर्मचारी से सरकारी असलाह लूटकर फायरिंग करने के मामले में संलिप्त आरोपी को पुलिस मुठभेड के बाद किया गिरफ्तार।

 


आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा, 05 रौंद व 01 मोटर साईकिल भी बरामद।


सिलखो पहाडी तावडू की खंडहर जगह से किया गिरफ्तार,पैर में लगी गोली।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह, 22 अगस्त 2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिनांक 21.08.2023 को निरीक्षक अमित प्रभारी अपराध जांच शाखा नूंह अपनी टीम के साथ नूंह हिंसा के आरोपियों की तलाश में अड़बर चौक नूंह पर मौजूद था । उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई की आमिर पुत्र हासम निवासी ढ़िडारा तावडू जो दिनांक 31 जुलाई 2023 को जिला नूंह में हुई हिंसा में पुलिस कर्मचारी से सरकारी असलाह लूटकर अपने साथियों के साथ फायरिंग करने में शामिल हैं । जिसेक पास अवैध असलाह हैं । आज सिलखों पहाडी में बने खंडहर में मोटर साईकिल के साथ छुपा हुआ हैं । जिस सूचना पर अपराध शाखा नूंह पुलिस ने मौका पर पहुंचकर देखा तो खंडहर जगह में एक मोटर साईकिल खड़ी दिखाई दी । खंड़हर के अंदर से एक शख्स ने पुलिस पार्टी को देखकर अवैध हथियार से पुलिस पार्टी की तरफ जान से मारने की नियत से सीधा फायर किया । टीम के जवानों ने भी बड़ी सुझबूझ से अपने आप को सुरक्षित करते हुए जवाबी हवाई फायर किया व शख्स  को आत्म-समर्पण करने बारे चेतावनी दी । लेकिन आरोपी ने दोबारा से फिर पुलिस पार्टी की तरफ फायर किया । जो टीम ने अपने आप को सुरक्षित करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें शख्स के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वही पर लड़खड़ा कर गिर पड़ा, जिसको काबू किया । गोली लगने वाले शख्स से नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम 

आमिर पुत्र हासम निवासी ढिडारा तावडू बतलाया । जिसके पास से एक अवैध दैशी कट्टा व 05 रौंद बरामद हुआ । घायल शख्स को उपचार के लिए नल्हड़ मैड़िकल कालेज नूंह मे भर्ती करवाया गया । जिस संबंध मे सम्बधिंत धाराओं के तहत थाना सदर तावडू मे मुकदमा दर्ज किया गया । आगे की कार्यवाही के लिए प्रबंधक थाना सदर तावडू को उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है । मुकदमा मे जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...