Skip to main content

शोशल मीडिया पर हेट स्पीच भड़काऊ पोस्ट मामले में किसी को भी बख्शा नही जाऐगा,साईबर सैल पुलिस व ख़ुफ़िया तंत्र की पैनी नजर:-डीएसपी शतीश वत्स

 शोशल मीडिया पर हेट स्पीच भड़काऊ पोस्ट मामले में किसी को भी बख्शा नही जाऐगा,साईबर सैल पुलिस व ख़ुफ़िया तंत्र की पैनी नजर:-डीएसपी शतीश वत्स



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूह जिले के एसपी नरेन्द्र सिंह बिजरानीया के मार्गदर्शन में शोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट,हेट स्पीच मामले में पुलिस साईबर सैल ख़ुफ़िया तंत्र की पैनी नजर है।नूह हिंसा के बाद से ही पुलिस द्वारा हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।शांति कानून व्यवस्था कायम करने के लिए लगातार हिन्दू-मुस्लिम दोनों ही समाज के मौजिज व्यक्तियों के साथ लगातार बैठकें चल रही है।डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री शतीश वत्स ने कहा कि इलाक़े में लगातार फ़्लैग मार्च निकालकर लोगो मे सुरक्षा शांति व्यवस्था कायम करने का अहसास कराया जा रहा।उन्होंने कहा कि कुछ युवा अभी भी सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों के जरिए हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारे को खराब करने की नीयत से भड़काऊ पोस्ट डाल कर आग में घी डालने का कार्य कर रहे हैं। जिसे हमेशा सांप्रदायिक तनाव हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारा सौहार्द खराब होता है। उन्होंने बताया कि हालातों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी जाति विशेष धर्म संप्रदाय के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट करना या हेट स्पीच देना कानून जुर्म है नूह पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखकर ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा इलाके में संपूर्ण जिले में पहले की भांति जनजीवन पटरी पर लौट चुका है सरकारी कामकाज से लेकर बाजार बैंक स्कूल इत्यादि पहले की तरह खुल रहे हैं तथा हालात बिलकुल सामान्य हो चुके हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए लोगों पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं लोगों में सुरक्षा का लगातार एहसास कराते हुए पुलिस के जवानों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि नूह हिंसा से जुड़े दंगाइयों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा जिनकी पुलिस लगातार पहचान कर गिरफ्तारियां भी कर रही है।आमजन को डरने की बिल्कुल भी  जरूरत नहीं है, वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हो कहा कि नुहू हिंसा से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सतीश वत्स में खासतौर से इलाके के मौजूद व्यक्तियों के साथ साथ तमाम लोगों से अपने बच्चों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा है, उन्होंने कहा कि बच्चे सारे दिन मोबाइल में फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों के माध्यम कई बार ऐसे गलत काम कर जाते हैं, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा कोई कार्य ना करें जिसमें हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा खराब हो भाईचारा खराब करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...