Skip to main content

नूह में हुई हिंसा के दौरान भादस गुरुकुल का रक्षक बना मुस्लिम सरपंच, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए फिरोजपुर झिरका एसडीएम ने किया सम्मानित।

 नूह में हुई हिंसा के दौरान भादस गुरुकुल का रक्षक बना मुस्लिम सरपंच, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए फिरोजपुर झिरका एसडीएम ने किया सम्मानित।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


बीते 31 जुलाई को नूह जिले में हुई हिंसा आगजनी की लपटें मेवात की राजधानी कही जाने वाली बडकली चौक तक आ गई थी। बडकली चौक पर कुछ असामाजिक तत्वो दंगाइयों ने हिंसा को और अधिक भड़काने की नीयत से पुलिस की गाड़ियों व दुकानों को आग लगा दी गई थी।जब तक दंगाइयों द्वारा भादस गांव में बने गुरुकुल को भी निशाना बनाने की सोचते तब तक भादस गांव के मुस्लिम सरपंच शौकत द्वारा अपने साथ गांव के मौजिज व्यक्ति लेकर गुरुकुल पहुचे।गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के साथ-साथ में तथा संचालक गुरुजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके साथ यहा कुछ भी नही होगा। यहां पर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाऐगा। भादस के सरपंच शौकत खान ने स्थिति को साफ करते हुए कहा कि अगर गुरुकुल पर आंच आई तो उस पर सबसे पहले आऐगी। जब तक दंगा पूर्ण तरीके से शांत नहीं हुआ गुरुकुल को बचाने के लिए सरपंच शौकत खड़ा रहा। भादस के सरपंच शौकत द्वारा हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए बड़ा ही उत्कृष्ट कार्य किया है, और अंत तक प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे को बरकरार रखने के उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिरोजपुर झिरका की एसडीएम डॉ० चिनार चहल द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। भादस के सरपंच शौकत द्वारा क्षेत्र के लोगों से अपील की गई कि हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे की मिशाल कायम करते हुए संपूर्ण क्षेत्र में शांति का माहौल बनाकर रखें, उन्होंने कहा कि मेवात जिला हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे के नाम से सदियों से जाना जा रहा है, कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से जिले के भाईचारे में जरूर दरारे आई है मुस्लिम समाज उन दरारों को भरने का कार्य प्रशासन व सरपंचों व स्थानीय लोगो द्वारा पीस कमेटी की मीटिंगो  व इलाके में अमन चैन शांति की बार-बार अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेवात जिले के हिंदू मुस्लिम भाईचारे को किसी भी सूरत में बिगड़ने नही दिया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...