Skip to main content

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा का जिला के नागरिकों से आह्वान,फेक न्यूज व वीडियो से रहें सावधान : उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा का जिला के नागरिकों से आह्वान,फेक न्यूज व वीडियो से रहें सावधान : उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा



सोशल मीडिया पर फेक न्यूज व वीडियो डालने वालों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर


अब तक पुलिस ने ऐसे मामलों में 11 एफआईआर दर्ज की।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह, 16 अगस्त। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जिला नूंह के नागरिकों से आह्वान किया है कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज व वीडियो से सावधान रहें। बिना सोचे समझे किसी भी ऐसी सामग्री को  फॉरवर्ड ना करें। अगर कोई नागरिक इस तरह की फेक न्यूज़ व वीडियो को सोशल मीडिया पर डालेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी तक जिला पुलिस ने ऐसे मामलों की 11 एफआईआर भी दर्ज की हैं।

उन्होंने कहा कि जिला नूंह में अब पूरी तरह से शांति कायम है। कुछ असामाजिक तत्व तथा विदेशी ताकतें दूर बैठे ही इस तरह की फेक न्यूज़ व वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल रही हैं। हम सभी को इनसे पूरी तरह से सावधान रहना है तथा ऐसी किसी भी सामग्री को आगे फॉरवर्ड नहीं करना है।

 उपायुक्त ने कहा कि फेक न्यूज़ व वीडियो सबसे ज्यादा और आसानी से सोशल मीडिया पर फैलता है। यह सोशल मीडिया का सबसे बड़ा नुकसान है। ऐसे में युवा इस तरह की सामग्री को नजरअंदाज करें और ऐसी वीडियो ना देखें।


सोशल मीडिया पर वक्त बर्बाद ना करें युवा


उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा है कि आजकल युवाओं के लिए सोशल मीडिया एक लत बन गया है। वे अपना पूरा दिन सोशल मीडिया पर बर्बाद कर देते हैं और उन्हें अहसास भी नहीं होता है कि वह क्या कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वक्त बर्बाद करने की बजाय युवा वर्ग अपनी शिक्षा तथा अपने काम धंधे पर फोकस करें। अधिकांश लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग समय काटने के लिए करते हैं। इसके सबसे अधिक प्रभावित युवा और छात्र होते हैं। नकारात्मक चीजें देखने की बजाय सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें।

 डीसी ने कहा कि किसी चीज का इस्तेमाल करना बुरा नहीं है, लेकिन उसकी लत लगने से युवा अपनी शिक्षा व काम पर फोकस नहीं कर पाता। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अत्यधिक उपयोग से आपके दिमाग और स्वास्थ्य दोनों पर काफ़ी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में सोशल मीडिया केवल जरूरत अनुसार या कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। युवाओं को अपना क़ीमती समय बर्बाद करने से बचना चाहिए और उसे अपने बेहतर भविष्य और पेशेवर सफलता की दिशा में लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग सच्चाई से हटकर तोड़ मरोड़ कर कंटेंट डालते हैं। इससे परिवार व समाज में भी बिखराव आता है। समुदायों के बीच इस तरह की सामग्री से आपसी दुश्मनी, वैमनस्य व शत्रुता बढ़ती है।

 उपायुक्त ने कहा कि युवा आपसी भाईचारे व अमन चैन को बढ़ावा देने वाले कार्य करें। ऐसा कोई भी कार्य ना करें जिससे समुदायों के बीच दुश्मनी हो। ऐसी हरकत करने वालों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है। प्रशासन ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...